25मार्च को शिवदास महाराज की पंचम पुण्य तिथि धूमधाम से मनाई; विशाल भंडारे का आयोजन
राजगढ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजगढ अलवर सड़क मार्ग पर स्थित अलेई ग्राम के प्राचीन बारह महादेव धूनीवाले के स्थान पर बाबा शिवदास महाराज की पंचम पुण्य तिथि धूमधाम से मनाई गई।
क्षॄदालु नंद किशोर शर्मा ने बताया की इस अवसर पर भजन-कीर्तन, सत्संग के अलावा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।वहीं भंडारे मे सैंकडों क्षृदालुओं ने खीर, पुए, सब्जी का प्रसाद ग्रहण किया।