निर्भय राम जी महाराज की छतरी पर 27 को भंडारा व रात्रि जागरण
राजगढ (अलवर/ अनिल गुप्ता) कस्बे के बांदीकुई सड़क मार्ग पर स्थित ठिकाना गंगा बाग परिसर मे दादू पंथ पीठाधीश्वर अष्टम आचार्य निर्भय दास जी महाराज की छतरी पर 19 मार्च से चल रहे नवरात्र का समापन 27 तारीख को कन्या पूजन के बाद भंडारे एवं रात्रि को जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
छतरी के सेवक राजेश जोशी ने बताया कि यह नवरात्र संत नरेंद्र दास, संत सहदेव दास जी महाराज, चेतन दास महाराज, मंगल दास जी महाराज द्वारा किए जा रहे हैं। जागरण मे राजगढ़ सहित गीजगढ़, रानापाडा ,और खानकी का बास की भजन मंडली श्री दादू दयाल जी महाराज की लीलाओं का गुणगान करेंगे।