कैबिनेट मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा ने पैतृक गांव मनोहरपुर में आमजन की समस्याएं सुनकर किया निराकरण
महुवा (अवधेश अवस्थी) कैबिनेट मंत्री डा किरोड़ी लाल मीणा ने बुधवार को अपने पैतृक ग्राम मनोहरपुर में आमजनकी जन समस्याएं सुनकर उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए
कैबिनेट मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा मंगलवार को महुवा में कार्यकर्ता के परिवार में शादी समारोह में सम्मिलित होकर रात्रि विश्राम अपने पैतृक गांव मनोहरपुर में किया वही बुधवार को कैबिनेट मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा ने दिनभर मनोहरपुर स्थित अपने निजी निवास व क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र मीणा के गोलमा चौराहा स्थित विधायक जनसुनवाई केंद्र पर महुवा अंचल सहित आसपास के जिलों से आए हुए पंच पटेलो सहित ग्रामीणजनों नागरिकों से आत्मीय भेंट कर उनकी विभिन्न जनसमस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों से त्वरित एवं उचित समाधान हेतु सकारात्मक एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए । इस दौरान कैबिनेट मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा नेकदमकुंडी स्थित संत घासीराम बाबा आश्रम पर पहुंचकर संतो का आशीर्वाद लिया