महुवा में पेंशनरों का फूटा गुस्सा: काला दिवस मनाकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, उपखंड अधिकारी के माध्यम से पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

Mar 25, 2026 - 19:10
 0
महुवा में पेंशनरों का फूटा गुस्सा: काला दिवस मनाकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, उपखंड अधिकारी के माध्यम से पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

महुवा (अवधेश अवस्थी) वित्त मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पेंशनरों के विरुद्ध जारी वैधता अधिनियम 2025 के विरोध में राजस्थान पेंशनर समाज उपशाखा महुवा के बैनर तले बुधवार को पेंशनरों ने काला दिवस मनाया। पेंशन समाज के तहसील अध्यक्ष अरविंद पालीवाल के नेतृत्व में हिंडौन तिराहे पर एकत्रित होकर पेंशनरों ने जोरदार नारेबाजी की और जुलूस के रूप में एसडीएम कार्यालय पहुंचकर सभा आयोजित की।
सभा के दौरान संगठन मंत्री ताराचंद शर्मा ने अधिनियम 2025 के दोनों सदनों में पारित होने से पेंशनरों के भविष्य, आगामी वेतन आयोग और अन्य लाभों पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव की जानकारी दी। वहीं अध्यक्ष अरविंद कुमार पालीवाल ने इस अधिनियम को पेंशनरों के लिए “काला कानून” बताते हुए इसे शीघ्र वापस लेने की मांग की।

इस दौरान पेंशनर समाज अशोक जैन, विजय सिंह चौहान,  अमर सिंह जाटव ने भी अपने विचार रखते हुए कानून का विरोध किया। सभा के बाद पेंशनरों ने प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम महुवा को  प्रधानमंत्री के नाम  ज्ञापन सौंपकर अधिनियम को वापस लेने की मांग की। कार्यक्रम में  गोपाल लाल गुप्ता, सुरेंद्र कुमार शर्मा, ओमप्रकाश योगी, संतोष कुमार गोयल, लक्ष्मीनारायण बंसल, गिरधारी लाल गुप्ता, रामस्वरूप गुर्जर, मिश्रू खां, रामजी लाल मीना सहित पेंशनर यूनियन से जुड़े हुए   गणमान्य लोग शामिल रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................