दिल्ली विश्वविद्यालय के दयाल सिंह सांध्य महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन

Mar 25, 2026 - 19:11
 0
दिल्ली विश्वविद्यालय के दयाल सिंह सांध्य महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन

महुवा (अवधेश अवस्थी)दिनांक 23 और 24 मार्च,2026 को दयाल सिंह इवनिंग कॉलेज के सेमिनार हाल में राष्ट्रीय संगोष्ठी(National Seminar) का आयोजन हुआ जिसे कॉलेज एवं आईसीएसएसआर ने संयुक्त रूप से किया।

 राष्ट्रीय सेमिनार के संयोजक सहायक प्रोफेसर डॉ श्यामसुंदर मीना ने बताया कि उद्घाटन सत्र में कॉलेज प्राचार्या प्रोफेसर(डॉ) भावना पांडे, कॉलेज के चेयरमैन साहब व पूर्व में कई विश्वविद्यालयों के वाइस चांसलर रहे डीएस चौहान, मुख्य वक्ता प्रोफेसर अनिरुद्ध देशपांडे विभागाध्यक्ष इतिहास विभाग डीयू रहे एवं पूर्व प्रोफेसर हेमंत मिश्रा, अशोक कुमार सिंह, इतिहासकार सूरज भान भारद्वाज, प्रसिद्ध लेखक व पूर्व IPS हरिराम मीना, प्रोफेसर यूथिका मिश्रा, डॉ अमरजीत सिंह,जेएनयू से एसोसिएट प्रोफेसर गंगा सहाय मीना,बीएचयू से चिंतक लहरी राम मीना, जयपुर से डॉ नेहा विजय सहित सौ से अधिक विद्वानों ने "लोकभाषा में अभिव्यक्ति:- भारत के सांस्कृतिक व सामाजिक इतिहास की खोज" विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

 समापन समारोह में मुख्य वक्ता प्रसिद्ध लेखक प्रोफेसर डीसी चौबे रहे जो बृहत्तर भारत विषय पर देश के महत्वपूर्ण मार्गदर्शक हैं। साथ में कॉलेज के प्रोफेसर पीआर थापर, प्रोफेसर माधुरी चावला,प्रोफेसर बी. विश्वास, प्रोफेसर साजिद खान,प्रोफेसर शिवानी सिंह, प्रोफेसर ज्ञानेन्द्र जी एवं इतिहास विभाग के इंचार्ज विजयंत सिंह विभाग, प्रीतम गुप्ता, महेश दीपक, वीरेन्द्र, रूबी सिंह, शशि शेखर, वीरेन्द्र सिंह, नम्रता सिंह सहित कॉलेज स्टॉफ के मिथलेश कुमार सिंह, रेखा कुमारी,अमित,नीरू,अनुराग व अन्वेषणा सोसाइटी इतिहास विभाग के अध्यक्ष आदर्श की टीम ने भी आयोजन में अच्छा कार्य किया।

इसमें देशभर से आए लगभग 135 के विद्वान् प्रतिभागी व सैकड़ों अन्य विद्वान् श्रोताओं ने भाग लिया। जल्दी ही इस सेमिनार के शोधपत्रो का पुस्तक के रूप में संपादन किया जाएगा।समापन समारोह पर डॉ श्यामसुंदर मीना व विजयंत सिंह ने प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी का बहुत बहुत आभार व्यक्त किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................