भीलवाड़ा में शिव महापुराण कथा की तैयारियों को मिली गति, जयपुर में समिति पदाधिकारियों ने किया पंडित प्रदीप मिश्रा का भव्य स्वागत

Mar 25, 2026 - 20:05
 0
भीलवाड़ा में शिव महापुराण कथा की तैयारियों को मिली गति,  जयपुर में समिति पदाधिकारियों ने किया पंडित प्रदीप मिश्रा का भव्य स्वागत

भीलवाड़ा,(बृजेश शर्मा) धर्मनगरी भीलवाड़ा में 8 से 14 अप्रैल तक आजादनगर मेडिसिटी ग्राउंड पर आयोजित होने वाली श्री शिव महापुराण कथा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आगामी कथा वाचन के लिए पधार रहे प्रख्यात कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा से मिलने के लिए गुरुवार को श्री शिव महापुराण कथा आयोजन समिति के पदाधिकारी जयपुर पहुंचे।
संकटमोचन हनुमान मंदिर के महंत बाबूगिरीजी महाराज एवं हाथीभाटा आश्रम के महंत संतदासजी महाराज के सानिध्य में पहुंचे समिति पदाधिकारियों ने पंडित प्रदीप मिश्रा का मेवाड़ी परंपरा के अनुसार पगड़ी पहनाकर और दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत-सम्मान किया। इस दौरान समिति ने उन्हें भीलवाड़ा में कथा आयोजन की तैयारियों से अवगत कराया।
समिति के अध्यक्ष विधायक अशोक कोठारी और कार्यकारी अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी के नेतृत्व में पहुंचे पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि मेवाड़ में पहली बार आयोजित हो रही श्री शिव महापुराण कथा को लेकर शिवभक्तों में अपार उत्साह है। लाखों श्रद्धालु पंडित प्रदीप मिश्रा के मुखारविंद से कथा श्रवण करने के लिए आतुर हैं। कथा स्थल पर विशाल डोम लगाने का कार्य प्रारंभ हो चुका है तथा श्रद्धालुओं को श्रेष्ठ सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं युद्धस्तर पर की जा रही हैं।
पंडित प्रदीप मिश्रा ने समिति के सभी पदाधिकारियों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि भीलवाड़ा की कथा सभी भक्तजनों के सहयोग से ऐतिहासिक सफलता प्राप्त करेगी।
स्वागत करने वालों में अध्यक्ष अशोक कोठारी, कार्यकारी अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी, पांडाल व्यवस्था प्रभारी सुनील जागेटिया, सह संयोजक सत्येंद्र बिरला, सचिव बद्रीलाल सोमानी, ललित सोमानी, भोजन व्यवस्था प्रभारी राजेश कुदाल, प्रशासनिक व्यवस्था प्रभारी अर्पित कोठारी, सत्यनारायण सेन सहित अनेक पदाधिकारी शामिल थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................