पायल चौधरी बनीं मिसेज गणगौर, शहर महिला मंडल का होली स्नेह मिलन उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न

Mar 25, 2026 - 20:04
 0
पायल चौधरी बनीं मिसेज गणगौर, शहर महिला मंडल का होली स्नेह मिलन उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न

भीलवाड़ा (बृजेश शर्मा) शहर महिला मंडल के तत्वावधान में आयोजित मिसेज गणगौर प्रतियोगिता एवं होली स्नेह मिलन समारोह अत्यंत उत्साह, गरिमा और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भव्य मंगलाचरण नृत्य से हुई, जिसमें गर्विता सिशोदिया, आयुषी , प्रियल सिंघवी और अक्षिता पोखरना ने आकर्षक प्रस्तुति दी। इसके बाद स्वागत नृत्य में सरोज रांका, पुष्पा चोपड़ा, मेघा भंसाली और कविता जैन की मनमोहक प्रस्तुति ने सभी का मन जीत लिया।
मिसेज गणगौर प्रतियोगिता में करीब 20 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आत्मविश्वास, प्रतिभा और पारंपरिक संस्कृति का सुंदर प्रदर्शन किया। सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में पायल चौधरी ने मिसेज गणगौर का ताज जीता, जबकि डिंपल सिंघवी प्रथम रनरअप और अभिलाषा पानगढ़िया द्वितीय रनरअप रहीं। विजेताओं को ताज, सैश और मोमेंटो प्रदान किए गए।
विशेष श्रेणियों में भी प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसमें बेस्ट हेयर स्टाइल का खिताब संगीता सुराणा को और बेस्ट मेहंदी का पुरस्कार अंजना सुराणा को मिला।
प्रतियोगिता का मूल्यांकन रूपी देवी गर्ल्स कॉलेज की डायरेक्टर डॉ. ज्योति वर्मा एवं सिफ्ट कॉलेज की डायरेक्टर श्रीमती अपर्णा श्यामसुखा ने किया। सामूहिक नृत्य में डिंपल सिंघवी, जयश्री शिशोदिया, सुनीता बागचार, जिम्मी बागचार और अर्पिता खमेसरा ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती सुशीला नाथूलाल छाजेड़ ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती रेखा पीपाड़ा, विमला देवी शांतिलाल खमेसरा और शांता देवी प्रभुलाल वीरवाल उपस्थित रहीं। संयोजक जिम्मी बागचार और सहसंयोजक पिंकी कोठारी तथा ललिता पीपाड़ा ने आयोजन की व्यवस्थाएं संभालीं।
संघ के संरक्षक रामसिंह चौधरी, अध्यक्ष गोवर्धन सिंह कावड़िया, मंत्री पारसमल कुकड़ा, कोषाध्यक्ष सुनील नागौरी सहित कई पदाधिकारी एवं महिला मंडल की संरक्षिकाएं मंजू सिंघवी, प्रेमबाई खमेसरा, सुशीला खमेसरा, ऋषिका खमेसरा, कोमल जैन, रीना नागोरी सहित बड़ी संख्या में बहनें उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के अंत में होली स्नेह मिलन के तहत सभी बहनों ने सामूहिक रूप से मिलकर सुंदर भोजन व्यवस्था का आनंद लिया। पूरे कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष मधु लोढ़ा द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया।
यह आयोजन सभी के लिए यादगार, आनंदमय और सांस्कृतिक सौहार्द से परिपूर्ण रहा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................