जाट बने कांग्रेस ओबीसी के जिला अध्यक्ष
भीलवाड़ा (बृजेश शर्मा) उपनगर के भंवर लाल जाट को कांग्रेस ओबीसी विभाग, भीलवाड़ा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। चैयरमेन अनिल जिंदल द्वारा घोषणा करते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। नियुक्ति पत्र जारी कर जिंदल ने भंवर लाल जाट को भीलवाड़ा शहर ओबीसी विभाग की जिम्मेदारी सौंपी। भंवर लाल जाट की नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं व समर्थकों में खुशी का माहौल है।