रामनवमी शोभायात्रा को लेकर प्रशासन सख्त: मकराना में एएसपी और एसडीएम ने भारी जाप्ते के साथ किया फ्लैग मार्च

Mar 25, 2026 - 20:26
 0
रामनवमी शोभायात्रा को लेकर प्रशासन सख्त: मकराना में एएसपी और एसडीएम ने भारी जाप्ते के साथ किया फ्लैग मार्च

​मकराना (मोहम्मद शहजाद)। आगामी रामनवमी के पर्व पर शहर में निकलने वाली भव्य शोभायात्रा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु आज स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस विभाग ने मुस्तैदी दिखाई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (परबतसर) नेमीचंद खारिया एवं उपखंड अधिकारी (एसडीएम) अंशुल बेनीवाल के नेतृत्व में अधिकारियों ने बुधवार देर शाम शोभायात्रा मार्ग का जायजा लिया और फ्लैग मार्च निकालकर सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा। अधिकारियों का दल विजय पैलेस से रवाना होकर सदर बाजार, प्रसिद्ध चारभुजा मंदिर, जय शिव चौक, एलएमबी होटल और विश्वकर्मा मंदिर पहुँचा। इसके पश्चात रंगोली गेस्ट हाउस, गहलोत कॉलोनी, बाईपास पुलिया के नीचे से होते हुए सरकारी हॉस्पिटल रोड का निरीक्षण किया गया। दल ने पुनः एलएमबी होटल, जय शिव चौक से शिला मूर्ति दुकान होते हुए पुलिस चौकी तक रूट का बारीकी से मुआयना किया। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेमीचंद खारिया ने यात्रा मार्ग में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए। एसडीएम अंशुल बेनीवाल ने मार्ग में आने वाली बाधाओं को हटाने और कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस जाप्ते को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। फ्लैग मार्च के जरिए आमजन को शांति बनाए रखने और त्योहार को आपसी भाईचारे से मनाने का संदेश दिया गया। इस फ्लैग मार्च और रूट निरीक्षण के दौरान तहसीलदार श्रीमती कृष्णा शर्मा, वृताधिकारी (आरपीएस) विक्की नागपाल, मकराना थानाधिकारी (प्रो. आरपीएस) श्रीमती गरिमा चौधरी मय पुलिस जाप्ता साथ रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान हुड़दंग करने वाले तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................