हरि शेवा उदासीन आश्रम में माँ दुर्गा के सहस्त्रार्चन से गूंजा भक्ति का दिव्य स्वर

Mar 25, 2026 - 20:30
 0
हरि शेवा उदासीन आश्रम में माँ दुर्गा के सहस्त्रार्चन से गूंजा भक्ति का दिव्य स्वर

भीलवाड़ा (बृजेश शर्मा) चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर हरि शेवा उदासीन आश्रम, सनातन मंदिर परिसर में बुधवार को भक्तिमय वातावरण अद्भुत आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा। प्रातः 9:15 बजे माँ दुर्गा का विधिवत अभिषेक कर काजू से सहस्त्रार्चन किया गया, जिसके साथ ही पूरे आश्रम में वैदिक मंत्रों, जयकारों और श्रद्धा की अनूठी तरंगें प्रवाहित होने लगीं।
पंडित सत्यनारायण शर्मा, पंडित मनमोहन शर्मा एवं पंडित वासुदेव शर्मा सहित तीन वैदिक ब्राह्मणों ने परंपरागत विधि-विधान से अर्चन सम्पन्न करवाया। सूखे मेवों से की जाने वाली यह पूजा अत्यंत फलदायी मानी जाती है, जो साधक के जीवन में सुख-समृद्धि, मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन ने बताया कि नवरात्रि आत्मशुद्धि और शक्ति उपासना का श्रेष्ठ समय है, जिसमें माँ भगवती की कृपा से जीवन में नवीन ऊर्जा और उत्साह का उदय होता है।
इस मौके पर संत सुयज्ञ राम उदासीन के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में विशेष अरदास और आरती का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया तथा प्रसाद ग्रहण किया।
आगामी कार्यक्रमों के अंतर्गत गुरुवार, 26 मार्च को प्रातः 11:15 बजे विशेष जड़ी-बूटियों से हवन-यज्ञ किया जाएगा, जिसमें वातावरण शुद्धि व लोककल्याण की कामना की जाएगी। वहीं शुक्रवार, 27 मार्च को प्रातः 11:15 बजे कन्या पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन होगा, जिसे नवरात्रि का अत्यंत पुण्यकारी अनुष्ठान माना जाता है।
पूरे आयोजन के दौरान आश्रम परिसर “राम-राम” और “जय माता दी” के जयकारों से गूंजता रहा। संत मायाराम, संत राजाराम, संत गोविंद राम, संत केशव राम, ब्रह्मचारी मिहिर, हीरालाल गुरनानी, रविंद्र जाजू, मनीषा जाजू, इंद्र अवतानी, रोमा नोतानी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे और भक्ति में लीन होकर आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति करते रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................