अभिषेक भट्ट को ‘इम्पैक्ट इंडिया आइकॉन अवार्ड 2026’ से सम्मानित
भीलवाड़ा (बृजेश शर्मा) कस्बे के अभिषेक भट्ट पुत्र देशबंधु भट्ट को 18वें अखिल भारतीय प्रतिभा महासम्मेलन 2026 में इम्पैक्ट इंडिया आइकॉन अवार्ड एवं कर्त्तव्यनिष्ठ गौरव पत्र से सम्मानित किया गया। यह सम्मान राष्ट्रहित, शांति, सुरक्षा, जल संस्कृति संरक्षण, राष्ट्रीय एकता, सहिष्णुता, अंतरराष्ट्रीय सौहार्द, महिला सशक्तिकरण, साहित्य, कला, खेल, आरोग्य सेवा एवं नशा मुक्ति जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान करने वाले व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है।
अभिषेक भट्ट को यह सम्मान नेशनल ड्यूटी एवं मेडिकल सर्विसेज के क्षेत्र में किए गए श्रेष्ठ कार्यों के लिए 25 मार्च 2026 को आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पद्मश्री सुशील जी दौषी ने की, जबकि ज्योति कुमारी समेत कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। सम्मान पाकर कस्बे में हर्ष का माहौल है तथा स्थानीय लोगों ने भट्ट को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।