कठूमर थाने में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 20 हजार की रिश्वत लेते दलाल व कांस्टेबल गिरफ्तार

Mar 26, 2026 - 11:53
 0
कठूमर थाने में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 20 हजार की रिश्वत लेते दलाल व कांस्टेबल गिरफ्तार

कठूमर (दिनेश लेखी) भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की दौसा टीम ने बुधवार शाम कठूमर थाने पर छापा मारकर एक दलाल और एक कांस्टेबल को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान जैसे ही एसीबी टीम थाने में पहुंची, हड़कंप मच गया और थाना परिसर लगभग खाली हो गया। बताया जा रहा है कि थाना प्रभारी सहित कई पुलिसकर्मी मौके से गायब मिले।
एसीबी दौसा के डीएसपी रविंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि परिवादी फूटाकी (थाना सीकरी) निवासी ने बुधवार सुबह भरतपुर चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि उसके बेटे को एक मामले में बचाने के एवज में 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है।
शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी टीम दौसा एवं भरतपुर संयुक्त टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई। बुधवार शाम करीब 6 बजे टीम चार वाहनों में सवार होकर कठूमर पहुंची और थाने के आसपास जाल बिछाया। तय योजना के अनुसार परिवादी ने थाने के मुख्य गेट के बाहर खड़े दलाल को 20 हजार रुपये दिए। इस दौरान कांस्टेबल रामेश्वर दयाल गुर्जर भी मौके पर मौजूद था। जैसे ही रिश्वत की रकम ली गई, एसीबी टीम ने तुरंत दबिश देकर दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया।
प्रेम विवाह से जुड़ा है मामला
परिवादी ने बताया कि उसका बेटा ईश्वर सिंह (21) निवासी फूटाकी (थाना सीकरी) ने 16 मार्च को हरियाणा के झज्जर में दूसरी जाति की युवती के साथ प्रेम विवाह किया था। इस पर युवती के परिजनों ने अपहरण का मामला दर्ज कराया। इसके बाद नवविवाहित जोड़ा सुरक्षा के लिए अलवर एसपी कार्यालय पहुंचा, जहां से कठूमर पुलिस उन्हें थाने ले आई और युवक को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।
आरोप है कि युवक को छोड़ने के एवज में अलग-अलग तरीकों से 40 हजार रुपये की मांग की गई। इस मामले में जांच अधिकारी एएसआई नरेंद्र मीणा बताए जा रहे हैं। फिलहाल एसीबी टीम दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................