दिवंगत सरपंच के पुत्र ने कायम रखी मेला की प्रथा; बल्लभगढ देवी माता मेला में पहलवानों ने दिखाए दंगल में दावपेच

Mar 26, 2026 - 11:54
 0
दिवंगत सरपंच के पुत्र ने कायम रखी मेला की प्रथा; बल्लभगढ देवी माता मेला में पहलवानों ने दिखाए दंगल में दावपेच

भुसावर (विष्णु मित्तल) श्री देवी माता मेला कमेटी एवं दिवंगत सरपचं कस्तुरी मीणा के परिजन की ओर से भुसावर उपखण्ड के गावं बल्लभगढ की अरावली पर्वत माला की चोटी पर स्थित बल्लभगढ देवी माता मन्दिर पर कमेटी अध्यक्ष दिलीप मीणा के सानिध्यं में चल रहे मेले के अन्तिम दिन राष्ट्रीय कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ और जुनियर एवं सीनियर वर्ग का कुश्ती दंगल हुआ। जिसमें पहलवानों ने कुश्तियों के दावपेंच दिखाए और दर्शकों का मन भावविभोर कर दिया। विजेता रहे पहलवानों को दिवंगत सरपचं कस्तुरी मीणा के पुत्र दिलीप मीणा ने नगद राशि देकर पुरूस्कृत किया,क्यों कि ग्राम पंचायत बल्लभगढ की सरपचं इनकी मां कस्तुरी मीणा थी और उनका निधन जनवरी 2026 में हो गया,जिसको मद्देनजर रखते हुए एवं मेला की परंमपरा नही टूटे इस लिए स्वयं के स्तर पर मेला आयोजित करा कर कुश्ती दंगल कराया। 
मेला कमेटी के अध्यक्ष दिलीप मीणा एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य रमेश सैनी ने बताया कि ग्राम पंचायत के प्रशासक/सरपचं एवं उप सरपचं का जनवरी 2026 में स्वर्गवास हो गया और ग्राम पंचायत के पास मेला बजट का अभाव था,ग्राम पंचायत के सभी पंच और गांव के लोगों ने गांव की बल्लभगढ देवी माता मेला परमपरा कायम रख कुश्ती दंगल कराने का आग्रह किया,क्यों की इस मेला की शुरूआत वर्ष 1912 में हमारे परिजन कृष्णा-मन्नू मीणा ने कराई थी,तभी से ये मेला हर वर्ष आयोजित होता है। उन्होने बताया कि 115 वां देवी माता का मेला 25 मार्च को शुरू हुआ,पहले दिन ध्वजा चढावा,माता की पूजा-अर्चना,महाआरती और खेलकूद प्रतियोगिताए आदि कार्यक्रम हुए। 26 मार्च को सुबह जूनियर तथा दोपहर बाद सीनियर वर्ग का कुश्ती दंगल हुआ,जिसमें स्थानीय पहवानों सहित राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, मध्यप्रदेश आदि राज्यों के पहलवानों ने कुश्तियां लडी और पहलवानी के दावपेच दिखा कर ग्रामीणों का मन मोह कर भावविभोर कर दिया। विजेता रहे सभी पहलवानों को मेरी ओर से नगद राशि पुरूस्कार में दी गई। मेले में रहट,झूले आए,जिनका महिला-बच्चों ने आनन्द लिया और मेले में आई दुकानों से जमकर खरीदारी की। इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद सदस्य रमेशचन्द सैनी,पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधी दिलीप सैनी,रिटायर्ड वनपाल मूलचन्द मीणा,दम्मों सैनी,मेनापुरा के बृजेन्द्र व्यास,मास्टर अमर सिंह सैनी,शिक्षाविद्व यदुवेन्द्र बंसल,अत्तर सिंह जाट,हाथौडी के प्रशासक सरपचं फत्ते सिंह गुर्जर,विरेन्द्र जाटव, मुरारी पंडित, प्रवीण शर्मा आदि ने अतिथि एवं पहलवानों का सम्मान किया।
- दिवंगत सरपचं के पुत्र ने मेले की परमपरा रखी कायम
ग्राम पंचायत बल्लभगढ की ओर से वर्ष 1952 से प्रतिवर्ष बल्लभगढ वाली देवी माता मेला आयोजित होता है,ग्राम पंचायत के सरपचं कस्तुरी देवी एवं उप सरपचं का स्वर्गवास जनवरी 2026 में हो गया था,जिसके कारण ग्राम पंचायत के ये दोनों पद रिक्त पडे थे और ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी ने मेला बजट का अभाव बताते हुए मेला का आयोजन कराने से इंकार कर दिया। ग्राम पंचायत के सभी पंच और गांव के लोगों ने गांव की बल्लभगढ देवी माता मेला परमपरा कायम रख कुश्ती दंगल कराने का आग्रह किया और दिंवगत प्रशासक सरपचं कस्तुरी देवी के पुत्र दिलीप मीणा ने स्वयं के स्तर पर मेला आयोजित कराया और मेले की सभी परमपरा कायम रखी,जिसकी गांव सहित आसपास के सभी गांवों के लोग ने सराहना की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................