छत्त से गिरने पर एक जने की मौत

Mar 26, 2026 - 16:24
 0
छत्त से गिरने पर एक जने की मौत

राजगढ़ (अलवर / अनिल कुमार गुप्ता) राजगढ़ थाना क्षेत्र के माचाडी में एक व्यक्ति की छत से गिरने से मौत हो गई। सूचना पर राजगढ़ पुलिस चिकित्सालय पहुंची। जहाँ उन्होंने मामले की जानकारी ले मृतक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया। नदबई क्षेत्र मल्हा गांव निवासी साथी छोटू जाटव ने बताया कि पुष्कर पुत्र कन्हैयालाल जाटव जोकि शराब का सेवन करता था। जोकि रात्रि में गिर गया था। जिसका उसे पता नही था जब वह सुबह उठा तो पीछे की तरफ पड़ा हुआ था और होश में था।

छोटू व पुष्कर मजदूरी का कार्य करते थे। सुबह जब गिरा देखा तो इसकी सूचना ठेकेदार को दी। ठेकेदार सहित अन्य लोगो ने पुष्कर को घायल अवस्था मे राजगढ़ चिकित्सालय पहुंचाया। जहां उसकी ईलाज के दौरान मौत हो गई। जिसकी सूचना पर राजगढ़ पुलिस चिकित्सालय में पहुंची। जहां मृतक के शव का राजगढ अस्पताल मे पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................