नांगल सिद्धार्थ इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक उत्सव 29 मार्च को, प्रतिभावान छात्र छात्राओं का भी होगा सम्मान
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव) कस्बे के नजदीक नांगल गांव में सिद्धार्थ इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में आगामी 29 मार्च को विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा l सिद्धार्थ इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर अजीत सिंह शेखावत ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान ही विद्यालय के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान भी किया जाएगा l
विद्यालय की प्रिंसिपल सुनीता राठौड ने जानकारी देते हुए बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा l सिद्धार्थ इंटरनेशनल विद्यालय में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है l