संगम प्रीमियर लीग–सेशन 6 का भव्य आगाज़, एसपी धर्मेन्द्र सिंह ने किया उद्घाटन, संगम समूह की कुल 6 टीमें ले रही हैं भाग

Mar 26, 2026 - 16:37
 0
संगम प्रीमियर लीग–सेशन 6 का भव्य आगाज़, एसपी धर्मेन्द्र सिंह ने किया उद्घाटन, संगम समूह की कुल 6 टीमें ले रही हैं भाग

भीलवाड़ा (राजकुमार गोयल)  संगम समूह द्वारा आयोजित संगम प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट  – सेशन 6 का भव्य शुभारंभ उत्साह और जोश के साथ संगम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस क्रिकेट मैदान में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि धर्मेन्द्र सिंह (पुलिस अधीक्षक, भीलवाड़ा) ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर, उनसे हाथ मिलाया तथा शॉट खेलकर टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन किया।उद्घाटन समारोह में संगम समूह के चेयरमैन रामपाल सोनी ने सभी को खेल भावना से खेलने के लिए कहा  तथा जीतने की शुभकामनाएं दी ।इस अवसर पर संगम समूह के  वाइस चेयरमैन डॉ. एस. एन. मोदानी,  मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराग सोनी,एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर वीके सोडाणी, सीईओ प्रणल मोदानी, अर्चना सोडाणी, पलक मोदानी सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच संगम रॉयल्स और संगम फैंटम्स के बीच खेला गया, जिसमें दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इस मुकाबले में संगम रॉयल्स ने संगम फैंटम्स को 50 रनों से पराजित किया। गुरुवार को अगला मुकाबला संगम किंग्स और संगम स्ट्राइकर्स के बीच खेला गया।इस लीग में संगम समूह की कुल 6 टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें संगम किंग्स, संगम रॉयल्स, संगम स्ट्राइकर्स, संगम चैलेंजर्स, संगम फैंटम, संगम वॉरियर्स शामिल हैं।

यह प्रतियोगिता 25 मार्च से प्रारंभ होकर 12 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी, जिसका फाइनल मुकाबला 12 अप्रैल को होगा।संगम ग्रुप के पीआरओ डॉ. राजकुमार जैन ने बताया कि संगम प्रीमियर लीग का उद्देश्य खेल भावना को बढ़ावा देना, टीम वर्क को प्रोत्साहित करना तथा कर्मचारियों के बीच आपसी समन्वय को मजबूत करना है। इस आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................