पंचायत समिति सेवर में एक दिवसीय शिविर 29 को
भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय) 26 अगस्त। राष्ट्रीय वित्त निगमों द्वारा संचालित ऋण योजनाओं के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछडा वर्ग, सफाई कर्मचारी एवं दिव्यांगजन वर्ग के बेरोजगार एवं अर्थ बेरोजगार पात्र व्यक्तियों को विभिन्न योजनाओं में ऋण आवेदन हेतु 29 अगस्त शुक्रवार को एक दिवसीय शिविर पंचायत समिति सेवर के सभागार में आयोजित किया जायेगा ।
परियोजना प्रबंधक ने बताया कि शिविर में विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाई जायेगी। आवेदन की अन्तिम तिथि 31 अगस्त है। शिविर में आवेदन निशुल्कः भरे जायेंगें। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति वर्ग, अनुसूचित जनजाति वर्ग, अन्य पिछडा वर्ग, सफाई कर्मचारी वर्ग, दिव्यांगजन वर्ग को योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक व्यक्ति को अपने साथ आधार कार्ड, जनाधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, अदेय प्रमाण पत्र 50 रूपये के स्टाम्प पर, आय प्रमाण पत्र (बीपीएल होने पर राशन कार्ड अनिवार्य है) साथ में लाना होगा।