अंगदान जीवन संजीवनी अभियान के तहत जुलाई-अगस्त में मनाया जाएगा अंगदान माह

Jul 10, 2026 - 18:58
 0
अंगदान जीवन संजीवनी अभियान के तहत जुलाई-अगस्त में मनाया जाएगा अंगदान माह

जन-जागरूकता कार्यक्रमों, शपथ ग्रहण, रैली एवं ग्रीन इल्यूमिनेशन के माध्यम से बढ़ाई जाएगी अंगदान के प्रति जागरूकता

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राष्ट्रीय अंग और ऊतक प्रत्यारोपण संगठन  के तत्वावधान तथा राज्य सरकार के निर्देशानुसार जुलाई-अगस्त माह में अंगदान माह मनाया जा रहा है। इस दौरान प्रदेशभर में अंगदान जीवन संजीवनी अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन में अंगदान के प्रति जागरूकता का विस्तार करना, अंगदान को जन-आंदोलन का स्वरूप देना तथा राष्ट्रीय अंग और ऊतक प्रत्यारोपण संगठन के पोर्टल के माध्यम से अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करते हुए नागरिकों को स्वैच्छिक अंगदान की शपथ दिलाना है।
अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) राहुल सैनी ने बताया कि अभियान के अंतर्गत जिले में व्यापक स्तर पर जन-जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग अंगदान के महत्व को समझें और इस पुनीत कार्य से जुड़ें। उन्होंने बताया कि अंगदान जैसे संवेदनशील एवं मानवता से जुड़े विषय पर समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि अभियान के तहत जन-जागरूकता कार्यक्रम, शपथ ग्रहण समारोह, अंगदान रन, साइक्लोथॉन एवं रैलियों का आयोजन किया जाएगा। इन आयोजनों के माध्यम से आमजन को यह संदेश दिया जाएगा कि अंगदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए नया जीवन प्रदान करने का माध्यम बन सकता है। साथ ही, नागरिकों को स्वैच्छिक अंगदान की शपथ लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत 2 एवं 3 अगस्त की सायंकाल जिले के प्रमुख सरकारी भवनों एवं सार्वजनिक स्थलों पर हरी रोशनी (ग्रीन इल्यूमिनेशन) की विशेष व्यवस्था की जाएगी। यह आयोजन अंगदान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने तथा समाज में इस मानवीय पहल के प्रति सकारात्मक संदेश प्रसारित करने के उद्देश्य से किया जाएगा। हरे रंग की रोशनी अंगदान के प्रति आशा, जीवन और संवेदनशीलता का प्रतीक बनेगी।
उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान आयोजित सभी गतिविधियों, कार्यक्रमों तथा प्राप्त अंगदान शपथों की प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से संकलित कर राष्ट्रीय अंग और ऊतक प्रत्यारोपण संगठन की ई-मेल पर प्रेषित की जाएगी। इसके लिए संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं, ताकि अभियान को प्रभावी, व्यवस्थित और परिणामोन्मुख तरीके से संचालित किया जा सके। उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे इस महत्वपूर्ण अभियान से जुड़कर अंगदान के प्रति जागरूकता फैलाने में सहयोग करें तथा स्वयं भी स्वैच्छिक अंगदान की शपथ लेकर मानवता की सेवा के इस महाअभियान का हिस्सा बनें। अंगदान न केवल किसी व्यक्ति को नया जीवन देने का माध्यम है, बल्कि यह समाज के लिए संवेदनशीलता, सेवा और जीवनदायिनी सोच का भी सशक्त संदेश है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है