कठूमर में मेगा विधिक चेतना एवं लोक कल्याणकारी शिविर का हुआ भव्य आयोजन

Mar 29, 2026 - 19:07
 0
कठूमर में मेगा विधिक चेतना एवं लोक कल्याणकारी शिविर का हुआ भव्य आयोजन

कठूमर (दिनेश लेखी) राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के दिशा-निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अलवर के माननीय अध्यक्ष अनंत भंडारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश की गरिमामयी अध्यक्षता में रविवार को गैलेक्सी एकेडमी, कठूमर में वृहद “मेगा विधिक चेतना एवं लोक कल्याणकारी शिविर” का भव्य एवं सुव्यवस्थित आयोजन संपन्न हुआ। 
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती वंदना तथा नालसा थीम सॉन्ग के साथ किया गया, जिससे वातावरण ज्ञान, सेवा एवं न्याय के आदर्शों से ओत-प्रोत हो उठा।
इस अवसर पर अध्यक्ष अनंत भंडारी ने कहा कि इस प्रकार के शिविर समाज के अंतिम पायदान तक न्याय, विधिक अधिकारों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने न्यायपालिका एवं प्रशासन के समन्वित प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ‘सिंगल विंडो प्रणाली’ सुशासन को सुदृढ़ आधार प्रदान करती है। साथ ही ‘आदर्श विधिक सेवा केंद्र’ की स्थापना को आमजन तक न्याय पहुँचाने का प्रमुख माध्यम बताया।
तालुका विधिक सेवा समिति की सचिव रूचि शर्मा ने बताया कि इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अलवर के सचिव मोहनलाल सोनी ने कठूमर को ‘आदर्श तालुका’ के रूप में चयनित किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि शिविर का उद्देश्य विधिक जागरूकता का प्रसार कर विभिन्न विभागों की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है।

कार्यक्रम में प्रसिद्ध जादूगर एवं रोडवेज विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी आर.के. सोनी ने आकर्षक जादू प्रस्तुतियों के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने जनसामान्य को राज्य सरकार की योजनाओं एवं रोडवेज सुविधाओं की जानकारी रोचक एवं प्रभावशाली ढंग से प्रदान की।
गैलेक्सी एकेडमी के विद्यार्थियों तथा राष्ट्रीय स्तर पर भवाई राजीव वर्मा ने नृत्य में पारंगत छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिससे आयोजन में सांस्कृतिक गरिमा एवं आकर्षण जुड़ गया।
शिविर में राजस्व, पंचायती राज, नगर पालिका, महिला एवं बाल विकास, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, ऊर्जा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, पशुपालन, लोक निर्माण विभाग, कृषि, सूचना प्रौद्योगिकी, रसद, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम सहित विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के माध्यम से कुल 74,976 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया।
इस दौरान दिव्यांगजनों को ट्राई-साइकिल, बालिकाओं को साइकिल तथा पात्र व्यक्तियों को मौके पर ही जाति एवं मूल निवास प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
समन्वित प्रयासों का उत्कृष्ट उदाहरण यह शिविर विधिक सशक्तिकरण, जनजागरूकता एवं प्रशासनिक समन्वय का एक उत्कृष्ट उदाहरण सिद्ध हुआ, जिसने आमजन को न्याय और योजनाओं से सीधे जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस मौके पर उपखण्ड अधिकारी श्याम सुंदर चेतीवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अलवर, डॉ. प्रियंका रघुवंशी, तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष उदय सिंह आलोरिया, युधिष्ठिर मीणा, प्रदीप कुमावत, राजीव जिंदल, राजेश कुमार, सुभाष चंद अर्रूवा, देवेंद्र सिंह नरूका, त्रिलोक शर्मा, तहसीलदार भानुप्रताप सिंह, कठूमर थानाधिकारी सुनील कुमार टांक, विकास अधिकारी शिवराम मीणा, जीआईएस निदेशक मनोज चौधरी एवं कमल सिंह मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, न्यायिक कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................