छाहर्रीन धाम हनुमानजी के मंदिर पर दानपात्र के ताले तोड़ने का प्रयास दरवाजे को चौड़ा कर की नकदी पार

राजगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) राजगढ़-माचाडी सड़क मार्ग के मध्य स्थित छाहर्रीन धाम हनुमान मंदिर पर अज्ञात चोर ने दान-पात्र को निशाना बनाया है। अज्ञात चोर ने दान पात्र को तोड़ नगदी पार कर ली है। चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। वही राजगढ़ क्षेत्र में आये दिन चोरी व लूट की घटना रुकने का नाम नही ले रही है। विगत दिनों अज्ञात चोर दस चक्का डम्पर चोरी कर ले गए एवं एक वृद्ध के जेब से अज्ञात व्यक्ति ने एक लाख रुपए की नगदी पार करली। लेकिन पुलिस के हाथ अब तक खाली है। पंडित रामावतार शर्मा ने बताया कि प्रतिदिन की तरह जब वह पूजा करने आये तो मंदिर की साफ-सफाई कर रहा था। तब देखा की दान-पात्र का पीछे गेट मुड़ा हुआ था एवं ताला टूटा हुआ था। मौके पर ईंट, पत्थर व सरिया पड़ा हुआ था। अज्ञात चोर के द्वारा दान-पात्र के गेट को नगदी निकाली है। पूर्व में भी मंदिर में चोरी हुई थी। जिसमे अज्ञात चोरों द्वारा दान की नगदी को चुरा लिया था। जिसका भी मामला दर्ज करवाया था। इस सम्बंध में पुलिस को जानकारी देदी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।






