खेड़ली में भाजपा का संयुक्त प्रशिक्षण शिविर आयोजित, कार्यकर्ताओं को दिया संगठनात्मक मार्गदर्शन

Mar 29, 2026 - 19:09
 0
खेड़ली में भाजपा का संयुक्त प्रशिक्षण शिविर आयोजित, कार्यकर्ताओं को दिया संगठनात्मक मार्गदर्शन

खेरली  (दिनेश लेखी) कस्बे के खेड़ली स्थित जगदम्बा मैरिज होम में भारतीय जनता पार्टी मण्डल खेड़ली एवं भनोखर मंडल के संयुक्त तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर 2026 का आयोजन किया गया। शिविर में कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यशैली एवं विस्तार की रणनीतियों से अवगत कराया गया।
कार्यशाला के दौरान कुल सात सत्र आयोजित किए गए, जिनमें विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञ वक्ताओं ने अपने विचार रखे। मुख्य वक्ता के रूप में विधायक रमेश खींची ने केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से बताया और कार्यकर्ताओं को जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कठूमर नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन शेरसिंह मीणा ने वैचारिक अधिष्ठान पर प्रकाश डालते हुए संगठन की मूल विचारधारा को समझाया। 

रिंकी वर्मा ने कार्य पद्धति पर विस्तृत जानकारी दी, जबकि अनिल कौशिक ने “हमारी दृष्टि” विषय पर कार्यकर्ताओं को संगठन के लक्ष्य एवं भविष्य की दिशा से अवगत कराया। इसी क्रम में राजेश लोहिया ने पार्टी के इतिहास एवं विकास यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन की जड़ों से जोड़ने का प्रयास किया। शिविर के विभिन्न सत्रों में अन्य वक्ताओं ने भी अपने-अपने विषयों पर जानकारी साझा कर कार्यकर्ताओं को लाभान्वित किया।
इस अवसर पर खेड़ली मंडल अध्यक्ष शीलेंद्र चौहान ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर कार्यकर्ताओं के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं और संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम का समापन संगठन के प्रति समर्पण और आगामी गतिविधियों को लेकर उत्साह के साथ किया गया।
इस मौके पर कठूमर मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चौधरी, विक्रम शर्मा, खोह मंडल अध्यक्ष सियाराम पटेल, राजेश लोहिया, निवर्तमान नगरपालिका चेयरमैन संजय गीजगिडिया, नरेंद्र गुप्ता, लोकेंद्र प्रजापत, महेश जैन, श्वेता जैन, अंजू जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................