राजकीय महाविद्यालय कठूमर में एबीवीपी ने की विचार संगोष्ठी आयोजित; एबीवीपी छात्र ईकाई ने महाविद्यालय परिसर में लगाए परिंडे
कठूमर (दिनेश लेखी) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई शाखा, राजकीय महाविद्यालय कठूमर में एक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया। इकाई अध्यक्ष लवेन्द्र चौधरी बेरका ने बताया कि इस मौके पर महाविद्यालय अधिवक्ता डॉ राकेश कुमार और डॉ पदम चंद ने छात्रों को संबोधित करते हुए सामाजिक जिम्मेदारियों एवं छात्र जीवन के महत्व पर प्रकाश डाला।
विद्यार्थियों को समाज के प्रति सजग एवं सक्रिय रहने का संदेश दिया। साथ ही वर्तमान में बढ़ती भीषण गर्मी को देखते हुए एबीवीपी द्वारा ‘परिंडा अभियान’ के तहत महाविद्यालय परिसर में पक्षियों के लिए पानी के परिंडे लगाए गए। इस पहल की सभी उपस्थितजनों ने सराहना की और इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया।
कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण एवं समाज सेवा के संकल्प के साथ किया गया। इस दौरान नवीन बेरका, गौरव शर्मा, अजय सैनी, कौशल रेला, प्रशांत बेरका, आशीष, रोहित, रोहन, अखिलेश चौधरी सहित अन्य छात्र शामिल रहे।