कृषि ऊपज मंडी खेरली में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित; जागृति योजना 2025 के तहत ग्रामीणों को दी कानूनी अधिकारों की जानकारी

Apr 4, 2026 - 19:07
 0
कृषि ऊपज मंडी खेरली में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित;  जागृति योजना 2025 के तहत ग्रामीणों को दी कानूनी अधिकारों की जानकारी

खेरली (दिनेश लेखी) राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अनंत भंडारी तथा सचिव मोहनलाल सोनी के आदेशानुसार कृषि ऊपज मंडी खेरली में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।  शिविर का संचालन पैरा-लीगल वालंटियर्स दीपक बालोत एवं वीरेंद्र सिंह द्वारा किया गया, जिसमें लगभग 50 लाभार्थियों ने भाग लिया।

शिविर के दौरान नालसा की जागृति  योजना 2025 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य आमजन, विशेष रूप से ग्रामीण एवं वंचित वर्ग को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा विधिक सेवाओं एवं सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया, पंचायत स्तर पर उपलब्ध सेवाएं तथा पैरा-लीगल वालंटियर्स की भूमिका के बारे में विस्तार से समझाया गया। साथ ही भारतीय संविधान के अनुच्छेद 39A के तहत “सभी के लिए न्याय” के अधिकार की जानकारी भी प्रदान की गई।
शिविर में यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की कानूनी समस्या के समाधान के लिए लाभार्थी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण या नजदीकी न्यायालय के फ्रंट ऑफिस से संपर्क कर सकते हैं। अंत में सभी उपस्थितजनों को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जागरूक किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................