दांडी यात्रा समापन दिवस पर प्रार्थना सभा, महात्मा गांधी के सत्याग्रह को किया नमन
भीलवाड़ा,(बृजेश शर्मा) दांडी यात्रा समापन दिवस की वर्षगांठ पर महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति जिला-भीलवाड़ा की ओर से गांधी भवन, कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि एवं प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संयोजक अक्षय त्रिपाठी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) के जिलाध्यक्ष शिवराम खटीक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला संयोजक अक्षय त्रिपाठी ने कहा कि नमक सत्याग्रह का यह दिन हमें याद दिलाता है कि अहिंसा के रास्ते पर चलकर भी बड़े से बड़े आंदोलन सफलतापूर्वक किए जा सकते हैं। यह दिवस सभी को सत्य, शांति और संघर्ष के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
जिला सह-संयोजक मुस्ताक अली मंसूरी ने बताया कि कार्यक्रम में युवा संयोजक एडवोकेट अशोक जैन, शहर संयोजक एडवोकेट ओमप्रकाश तेली, ब्लॉक संयोजक गोवर्धन लाल बलाई (बनेड़ा), सुनील दत्त (सहाड़ा), रामदयाल बलाई, शिवराज सुराणा, मो. हारून रंगरेज, चन्द्रप्रकाश अमरवाल, एस. के. मीज़ान, राजेन्द्र सिंह राठौड़, धीरज शर्मा, हरकचंद कोठारी उपस्थित रहे। प्रार्थना सभा में सभी उपस्थित जनों ने महात्मा गांधी और दांडी यात्रा के ऐतिहासिक महत्व को स्मरण करते हुए राष्ट्रहित में सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

