भीलवाड़ा में PNG कनेक्शन विस्तार की समीक्षा 4406 परिवारों से LPG कनेक्शन सरेंडर कराने के निर्देश

Apr 7, 2026 - 18:46
 0
भीलवाड़ा में PNG कनेक्शन विस्तार की समीक्षा 4406 परिवारों से LPG कनेक्शन सरेंडर कराने के निर्देश

भीलवाड़ा,(बृजेश शर्मा)  जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू ने शहर में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) विस्तार कार्यों की समीक्षा बैठक लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
कलक्टर ने बताया कि शहर में 2842 परिवार ऐसे हैं जो PNG का उपयोग तो कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने अब तक अपने एलपीजी कनेक्शन सरेंडर नहीं किए हैं। इसे अनुचित मानते हुए उन्होंने इन सभी परिवारों से शीघ्र एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करवाने के निर्देश दिए।
समीक्षा में यह भी सामने आया कि 1564 परिवारों के किचन तक अडानी गैस द्वारा PNG लाइन पहुंचा दी गई है, लेकिन एलपीजी कनेक्शन सरेंडर नहीं होने के कारण PNG सप्लाई प्रारंभ नहीं हो पा रही है। जिला कलक्टर ने इन उपभोक्ताओं से भी शीघ्र एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करवाने के निर्देश जारी किए।
कलक्टर के निर्देशानुसार एलपीजी सेल्स ऑफिसर को उपभोक्ताओं की सूची उपलब्ध कराते हुए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है। इस प्रकार कुल 4406 परिवारों से एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करवाने के लिए कार्ययोजना बनाकर तत्काल अमल सुनिश्चित करने को कहा गया है।
जिला रसद अधिकारी ने बताया कि PNG एक स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल ईंधन है, जिसकी उपलब्धता भी पर्याप्त है। उन्होंने शहरवासियों से एलपीजी के स्थान पर PNG को प्राथमिकता देने की अपील की।
साथ ही, औद्योगिक इकाइयों, होटलों, रेस्टोरेंट्स में PNG उपयोग बढ़ाने तथा नगर निगम के ऑटो टिपर के माध्यम से जन-जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................