राजगढ़ में भाजपा स्थापना दिवस पर सेवा कार्यक्रम आयोजित
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा राजगढ़ मण्डल द्वारा राजगढ़ अस्पताल में आयोजित सेवा कार्यक्रम मण्डल अध्यक्ष प्रकाश दीक्षित के नेतृत्व मे आयोजित किया गया। इस अवसर पर चिकित्सकों का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया तथा मरीजों को केले वितरण किए।
भाजपा मण्डल महामंत्री जगदीश सैनी ने बताया कि इस अवसर पर बेनीप्रसाद सैनी, लोकेश रावत, उमेश मंडवारिया, फूलचंद प्रजापत, रश्मि विजय, नवल सिंह , कालूराम सैनी, महावीर सैन सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

