मणकसास में शीतला माता मेले का भव्य आयोजन आज; अखाड़े में दमखम दिखाएंगे महिला और पुरुष पहलवान
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) उपखंड क्षेत्र के मणकसास में खेल मैदान के पास आज भरने वाले शीतला माता के मेले का आयोजन किया जाएगा l मेला कमेटी की सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंप कर व्यवस्था बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है l
मेला कमेटी के अध्यक्ष नत्थू राम कुमावत ने बताया कि गुरुवार रात्रि 9 बजे से डब्बू म्यूजिकल पार्टी व बाहरी लेडिज कलाकारों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया l आज शुक्रवार को सुबह माता के मंदिर में स्नान के बाद पूजा अर्चना के बाद आरती व प्रसाद वितरण होगा। दोपहर ढाई से 3:00 बजे तक धीमी साइकिल दौड़ व बच्चों की दौड़ प्रतियोगिता, सायं तीन बजे से देर रात तक कुश्ती प्रतियोगिता होगी। विजेतापहलवानों का सम्मान किया जाएगा। मेले में दुकानदारों की व्यवस्था व मेला कमेटी की ओर से उचित ईनाम दिया जावेगा। मेले में पुलिस प्रशासन की व्यवस्था भी होगी। मेला कमेटी के सदस्यों से मिली जानकारी के अनुसार आज ही मेले के दौरान महिला एवं पुरुष पहलवानों द्वारा कुश्ती दंगल का भी आयोजन होगा l जिसमें दूर दराजसे आए पहलवानों द्वारा दंगल में दाव पेंच भी दिखाए जाएंगे l आपको बता दें मनकसास में यह शीतला का मेला पिछले कई सालों से भरता आ रहा है जिसमें दूर-दराज से ग्रामीण आकर खरीदारी करते हैं

