कीरो की ढाणी में प्रतिभा सम्मान एवं भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित

Apr 9, 2026 - 19:25
 0
कीरो की ढाणी में प्रतिभा सम्मान एवं भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) सीकर जिले के नीमकाथाना मे भूदोली के समीप कीरों की ढाणी में गुरुवार को कीर समाज का प्रतिभा एवं भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित  हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कीर केवट समाज के प्रदेशाध्यक्ष सीताराम मेहरा थे । विशिष्ट अतिथि सुबेदार चौथमल कश्यप, जिलाध्यक्ष लालचंद फौजी व समाज सेवी मदन मेहरा रोजदा थे। 
अतिथि गणों ने समाज के आराध्य देव श्री हरि कालू जी महाराज व मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इससे पूर्व सुबह 8 बजे श्रीराम मंदिर भूदोली से श्री हरि कालू जी महाराज मंदिर तक भव्य कलश यात्रा एवं झांकियां निकाली गई।

 मंदिर परिसर में पं. पुरुषोत्तम शर्मा के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन एवं पूर्णाहुति का कार्यक्रम संपन्न हुआ। मंदिर में भगवान के भोग लगाकर प्रसाद वितरण एवं भंडारा की शुरुआत की गई।  कार्यक्रम में कक्षा 8,10, 12, काॅलेज एवं खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान बालक बालिकाओं, समाज सेवा व विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों और भामाशाहों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 150 से अधिक प्रतिभाओं और भामाशाहों को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।

मुख्य अतिथि कीर समाज के प्रदेशाध्यक्ष सीताराम मेहरा ने अपने  संबोधन में कहा कि समाज में प्रतिभाओं की कमी नही है बल्कि उन्हें तलाश कर उचित महौल व मार्गदर्शन की आवश्यकता है। सामाजिक कुप्रथाओं के नाम पर होने वाले अनावश्यक खर्चों को बंद करके शिक्षा और रोजगार में निवेश करना होगा तभी समाज प्रगतिशील बनेगा । उपस्थित वक्ताओं ने सामाजिक बुराइयों और कुरीतियों को समाप्त करने, नशामुक्त समाज, सरकार से छात्रावास के लिए नि:शुल्क भूमि आवंटन, केवट कल्याण बोर्ड में नियुक्ति एवं राजनीतिक भागीदारी की मांग उठाई। 
मंच संचालन डाॅ.राकेश कश्यप व दिनेश मेहरा ने किया। इस अवसर पर भाजपा नेता सुरेश कश्यप, केवट सेना के प्रदेश महासचिव गोपाल सिंह, हवासिंह मेहरा, मुकेश परसरामपुरिया, सुभाष पाटन,मोहर सिंह, महावीर मेहरा,सरदार फौजी,कैलाश बमणावत, ओमप्रकाश, धुड़ाराम मेहरा,राजू मेहरा, बनवारी कीर, राजेश कश्यप, इंद्राज मेहरा, रिछपाल कीर,बलराम कीर, पवन, बीरबल, सतवीर मेहरा,बसंत सहित सैंकड़ों महिला-पुरुष एवं बच्चे उपस्थित रहे ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................