बड़ौदामेव के गण्डूरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पुलिस ने दर्ज किया क्रॉस मामला
अलवर जिले के बड़ौदामेव थाना क्षेत्र के गांव गण्डूरा में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प का आरोप है।पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रथम पक्ष की ओर से प्रेमवती पत्नी प्रभाती राम ने अपनी शिकायत में बताया कि 8 अप्रैल की रात करीब 9:30 बजे जब वह घर का काम कर रही थीं, तभी गांव के मगन, बंटी, विनोद, सचिन, विशाल और अन्य लोग हथियारों के साथ उनके घर में घुस आए। उन्होंने परिजनों से मारपीट की।
वहीं, दूसरे पक्ष के बंटी पुत्र मगनसिंह ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह रात 8 बजे घर जा रहा था, तभी गौरव के घर के सामने उसे घेर लिया गया। बंटी का आरोप है कि गौरव, प्रभाती और रामकिशन ने मिलकर उसे गालियां दी और मारपीट क।
सहायक उप निरीक्षक (ASI) तेजराम ने जानकारी दी कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चल रही है, जिसके कारण यह विवाद हुआ। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से दर्ज मामलों के आधार पर आगे की जांच शुरू कर दी है।


