गोविंदगढ़ में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती; विधायक सुखवंत सिंह ने भव्य शोभायात्रा को दिखाई हरी झंडी

Apr 11, 2026 - 18:01
Apr 11, 2026 - 18:07
 0
गोविंदगढ़ में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती; विधायक सुखवंत सिंह ने भव्य शोभायात्रा को दिखाई हरी झंडी

अलवर जिले के गोविंदगढ़ कस्बे में महान समाज सुधारक और शिक्षाविद् महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर विभिन्न गौरवमयी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान कस्बे के मुख्य मार्गों से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और समाजसेवियों ने भाग लिया।

कस्बे के कुंडा बाजार से रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने महात्मा फुले की शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा कस्बे के मुख्य बाजारों से होकर गुजरी, जहां जगह-जगह स्थानीय निवासियों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया।

 इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक सुखवंत सिंह ने कहा कि:"महात्मा ज्योतिबा फुले के विचार आज भी समाज को शिक्षा, समानता और न्याय के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने उस दौर में शिक्षा की अलख जगाई जब स्थितियां अत्यंत कठिन थीं। हम सभी को उनके बताए मार्ग पर चलकर एक समरस और सशक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेना चाहिए।"

वहीं, कस्बे के रामबास क्षेत्र में एक अन्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता मनीराम सैनी ने की। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित वक्ताओं ने फुले के आदर्शों को जीवन में उतारने और उनके सामाजिक सुधार के कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि और युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने समाज में शिक्षा और सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................