पत्रकार सम्मेलन आयोजित, प्रशासन ने पत्रकारों की भूमिका को सराहा
अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर शहर के जन सूचना एवं संपर्क केंद्र में बुधवार को श्रमजीवी पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में जिलेभर से बड़ी संख्या में पत्रकारों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी और जिला कलेक्टर आर्तिका शुक्ला रहे।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने कहा कि पत्रकार समाज का महत्वपूर्ण स्तंभ हैं, जो हर परिस्थिति में निष्पक्षता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस और पत्रकारों के बीच बेहतर समन्वय से समाज में पारदर्शिता और विश्वास मजबूत होता है।
वहीं जिला कलेक्टर आर्तिका शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि प्रशासन और मीडिया एक-दूसरे के पूरक हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों और जनहित से जुड़ी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में पत्रकारों की भूमिका बेहद अहम होती है। प्रशासन हमेशा पत्रकारों के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।
सम्मेलन के दौरान पत्रकारों ने भी अपने अनुभव साझा किए और मीडिया से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। वहीं अतिथियों ने भविष्य में सकारात्मक सहयोग बनाए रखने की बात


