ज्योतिबा फुले की जयंती पर विशाल शोभा यात्रा का हुआ आयोजन
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) समाज सुधारक और महान जनसेवक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती 1827 में आज ही के दिन जन्मे महात्मा फुले के जन्मदिन के अवसर पर सैनी समाज द्वारा विशाल शोभा यात्रा एवं झांकियों का आयोजन कस्बे में किया गया। उन्होंनेअपनी पत्नी सावित्री फुले के साथ मिलकर महिला शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। इसके साथ ही उन्होंने जाति व्यवस्था और छुआछूत जैसी सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने के लिए संघर्ष किया।
सैनी नवयुवक मंडल द्वारा आकर्षक झांकियों की सजावट को लोगों ने सराहना की झांकी एवं कलश यात्रा का लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। शोभायात्रा का प्रारंभ मालाखेड़ा रोड बावड़ी के पास से किया जो कस्बे के प्रमुख मार्गो से होकर सैनी धर्मशाला में पहुंचकर समापन किया गया।
समापन से पूर्व समाज के वक्ताओं ने एकजुट होने का संदेश दिया। एवं समाज में व्याप्त कुरीतियों पर भी अंकुश लगाने का आह्वान किया गया। समाज में शिक्षा के स्तर को भी बढ़ाने का आग्रह किया गया। इस दौरान अजीत सैनी ब्लॉक अध्यक्ष लल्लू राम सैनी पूर्व ब्लाक अध्यक्ष, यादराम , सोहन लाल , एवं नवयुवक मंडल के सभी सदस्यो सहित सर्व समाज के महिला पुरुष बच्चे आदि उपस्थित थे ।

