महुवा में ‘गौ सम्मान आव्हान अभियान’ के तहत उमड़े गौभक्त; 27 अप्रेल को SDM को सौंपा जाएगा 34 सूत्रीय ज्ञापन
महुवा (अवधेश अवस्थी) गौसम्मान आव्हान अभियान के तहत महुवा उपखंड मुख्यालय के श्री कृष्ण गोपाल गौशाला से महुवा तहसील के समस्त गौ भक्त रैली के रूप में आज 27 अप्रैल सोमवार को प्रातः 8:00 बजे मुख्य बाजार होते हुए उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचकर उपखंड अधिकारी को राष्ट्रपति ,प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, राज्यपाल, के नाम गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने सहित 34 बिंदुओं पर हस्ताक्षर युक्त संतो के सानिध्य में ज्ञापन दिया जाएगा
गौ पुत्र अवधेश अवस्थी ने बताया कि पूरे भारत देश के संतो के सानिध्य में पूरे राष्ट्र में व्यापक स्तर पर गौ माता के हितों की रक्षा के लिए गो सम्मान आव्हान अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत पूरे भारत देश में प्रत्येक तहसील मुख्यालय पर 27 अप्रैल को गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने एवं गौ हत्या बंद करने जैसे 34 बिंदुओं पर गौ भक्त गो प्रेमियों पशु पक्षी प्रेमियों जीव प्रेमियों सहित आम जन के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन दिए जाएंगे
उसी के तहत महुवा में भी आज 27 अप्रैल सोमवार को प्रातः 8:00 बजे महुवा कस्बे के किले स्थित श्री कृष्ण गोपाल गौशाला से संतो के सानिध्य में सभी गौ भक्त पशु पक्षी प्रेमी धर्म प्रेमी बंधु सहित आमजन माता बहने संकीर्तन करते हुए मुख बाजार होते हुए केंद्रीय बस स्टैंड महुवा होते हुए उपखंड अधिकारी कार्यालय पर पहुंच कर उपखंड अधिकारी को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, राज्यपाल, के नाम ज्ञापन सौंप कर गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने सहित 34 बिंदुओं पर तैयार हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन साधु संतों के सानिध्य में दिया जाएगा
यह कार्यक्रम प्रधान संरक्षक वेद लक्षणा गौ माता एवं अध्यक्ष नंदी बाबा की प्रेरणा से संचालित किया जा रहा है जिसमें सभी धर्म प्रेमी बंधु अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने के इस आंदोलन में भाग लेकर सहयोग करने की अपील की है


