आबकारी व पुलिस दल ने कुम्हेर में 11 हजार लीटर वास व 13 भट्टियां नष्ट की; दो प्रकरण दर्ज कर 75 लीटर अवैध शराब जब्त की
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) आबकारी आयुक्त उदयपुर द्वारा चलाए गए विशेष अभियान की पालना में जिला आबकारी अधिकारी राजीव शर्मा के निर्देशन में छापर मोहल्ला कुम्हेर में दबिश देकर करीब 11000 लीटर वाश नष्ट व 13 भट्टी नष्ट की गई ।
जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि आबकारी प्रराधिकारी थाना कुम्हेर रूपसिंह शेखावत व पुलिस थानाधिकारी जितेंद्र सिंह, थाना कुम्हेर मय जाप्ता ओर राजेन्द्र कुमार पीओ आबकारी थाना बयाना मय ईपीएफ जाप्ता के साथ विशेष अभियान चलाया गया। संयुक्त रेड गश्त करते हुए अति संवेदनशील क्षेत्र छापर मोहल्ला कुम्हेर में दबिश दी गई। जिस्ममें करीब 11000 लीटर वाश नष्ट व 13 भट्टी नष्ट की गई।
आबकारी दल ने सरकारी जमीन पर बनी अवैध भट्टियों को जेसीबी द्वारा नष्ट किया गया और 02 अभियोग दर्ज किए। जिसमें एक अभियोग महत्वपूर्ण और दूसरा साधारण श्रेणी का कुल 75 ली0 हथकड शराब जब्त की गई।


