भरतपुर मे गर्मी के मौसम को देखते हुए कक्षा 8 तक के विद्यालयों का समय परिवर्तित

Apr 24, 2026 - 20:48
 0
भरतपुर मे गर्मी के मौसम को देखते हुए कक्षा 8 तक के विद्यालयों का समय परिवर्तित

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय)  जिले में गर्मी को देखते हुए स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप आगामी दिवसों में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार तापमान वृद्धि से गर्मी व लू (हीट वेव) के संदर्भ में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी भरतपुर के प्रस्तावानुसार जिला कलक्टर एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कमर चौधरी ने  कक्षा 8 तक के विधायर्थियो एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अध्ययनरत बच्चों का समय प्रातः 7.30 से दोपहर 12 बजे किया है।

जिला कलक्टर ने बताया कि आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के अध्याय 4 की धारा 30 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए भरतपुर जिले में संचालित समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा प्री-प्राइमरी से कक्षा 8वीं तक के छात्र-छात्राओं एवं जिले के समस्त आंगनबाडी केन्द्रो पर नामित 03 से 06 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं के लिये  25 अप्रैल से  15 मई.2026 तक विद्यालय व आंगनवाडी केन्द्रो का समय प्रातः 07:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक किया है।   समस्त राजकीय एवं गैर सरकारी विद्यालयों की कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं, समस्त स्टाफ व संचालित अन्य परीक्षाओं व आंगनवाडी केन्द्रों के समस्त स्टाफ का समय यथावत रहेगा।

उन्होंने बताया कि उक्त आदेश की अवहेलना करने वाले राजकीय / गैर राजकीय विद्यालयों व आंगनबाडी केन्दों के विरूद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................