नकली सोना' ठगी गिरोह का भंडाफोड़; जुरहरा पुलिस ने 15 शातिर ठगों को किया गिरफ्तार, थार और स्कॉर्पियो सहित लग्जरी गाड़ियां जब्त

Apr 25, 2026 - 15:02
 0
नकली सोना' ठगी गिरोह का भंडाफोड़; जुरहरा पुलिस ने 15 शातिर ठगों को किया गिरफ्तार, थार और स्कॉर्पियो सहित लग्जरी गाड़ियां जब्त

डीग जिले के जुरहरा थाना पुलिस ने पीतल की ईंट को नकली सोना बताकर आम लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कुल 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से सोने जैसी दिखने वाली पीतल की ईंटें, ठगी के पैसों से खरीदी गई थार गाड़ी, स्कॉर्पियो कार और हैरियर कार जब्त की गई हैं।

जिला एसपी शरण कंबले ने बताया कि पुलिस को मोबाइल फोन के जरिए सूचना मिली थी। इसमें बताया गया कि सबलगढ़ से भंडारा जाने वाले रास्ते पर सड़क किनारे खेत में 12-13 व्यक्ति बैठे हैं। ये लोग पीतल की ईंट को असली सोना बताकर ठगी करने की योजना बना रहे थे और इनके पास तीन गाड़ियां भी थीं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने जंगल ग्राम भंडारा स्थित बताए गए स्थान पर छापा मारा। वहां से पीतल की ईंट को सोने की बताकर ठगी करने वाले गिरोह के ग्यारह लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, रात का समय होने के कारण अंधेरे का फायदा उठाकर दो व्यक्ति भागने में सफल रहे।

इसी क्रम में एक और कार्रवाई में जुरहरा से भंडारा जाने वाले रास्ते पर कलतारिया के जंगल में भी पुलिस ने कार्रवाई की। यहां एक गिरोह सोशल मीडिया के जरिए अनजान लोगों से संपर्क करता था। वे उन्हें सस्ते दामों में सोने की ईंट देने का झांसा देते थे और संपर्क होने पर फर्जी खातों में पैसे डलवाकर ठगी करते थे।

यह गिरोह लड़कियों की फर्जी आईडी बनाकर आम लोगों से चैट करता था और जान-पहचान बढ़ाकर मदद के नाम पर फर्जी खातों में पैसे डलवाकर साइबर ठगी करता था। इस कार्रवाई में चार आरोपियों के कब्जे से चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन और सात सिमकार्ड जब्त किए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपी यासिर पुत्र साहब निवासी भंडारा थाना जुरहरा, इरफान पुत्र कालू निवासी भंडारा थाना जुरहरा ,जिलशाद पुत्र दीनू निवासी भंडारा थाना जुरहरा,अफसर पुत्र जफरू निवासी भंडारा थाना जुरहरा, रहीश पुत्र बजीर निवासी भंडारा थाना जुरहरा, तालिम पुत्र बजीर निवासी भंडारा थाना जुरहरा, सैकुल पुत्र साहब खां निवासी भंडारा थाना जुरहरा,इंसाफ पुत्र रत्ती खां निवासी भंडारा थाना जुरहरा,साबिर पुत्र सुबाना निवासी भंडारा थाना जुरहरा,तोहिद पुत्र जफर निवासी भंडारा थाना जुरहरा, मोमीन पुत्र बजीर निवासी भंडारा थाना जुरहरा, यूसुफ पुत्र सुवान निवासी भंडारा थाना जुरहरा,अब्दुलफजल पुत्र जानमोहम्मद निवासी भंडारा थाना जुरहरा,वकील पुत्र इकबाल निवासी फिरोजपुर ढहर थाना नगीना,मनीष पुत्र मुबारिक निवासी खेड़ली गुमानी थाना जुरहरा है पुलिस अब इन आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि इनके पूरे नेटवर्क और ठगी के शिकार हुए अन्य लोगों का पता लगाया जा सके।।

एसपी शरण कंबले ने बताया कि मेवात क्षेत्र में सक्रिय ऐसे गिरोहों के खिलाफ पुलिस का अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने आमजन से अपील की है कि: किसी भी अनजान व्यक्ति के द्वारा 'सस्ते सोने' या 'गड़े धन' के झांसे में न आएं। सोशल मीडिया पर अनजान प्रोफाइल से दोस्ती और पैसों का लेनदेन न करें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................