मकान पर कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष; लाठी-सरियों से हमला, दो गंभीर रूप

Feb 28, 2026 - 10:46
Feb 28, 2026 - 10:48
 0
मकान पर कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष; लाठी-सरियों से हमला, दो गंभीर रूप

अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पृथ्वीपुरा गांव में सोमवार सुबह मकान के आगे सामान रखकर अवरूद्ध करने मामले को लेकर समझाइश के दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगो को मारपीट कर घायल कर दिया। 
हमले में एक ही परिवार के कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अलवर रैफर किया गया है।  
​शिकायतकर्ता तुलसीराम पुत्र रामचरण निवासी पृथ्वीपुरा ने पुलिस को बताया की गांव के ही कुछ 'बदमाश प्रवृत्ति' के लोगों ने उनके मकान पर कब्जा करने की नीयत से उन पर हमला बोल दिया। आरोप है कि विपक्षी पक्ष पिछले काफी समय से तुलसीराम के परिवार को मकान खाली करने के लिए जान से मारने की धमकियां दे रहा था।  
​घटना वाले दिन आरोपियों ने रास्ते में पानी की टंकी, ईंट-पत्थर और कूलर रखकर रास्ता बंद कर दिया था। जब समाज के मौजिज लोगों की मौजूदगी में समझाइश की कोशिश की जा रही थी, तभी आरोपियों ने पूर्व नियोजित तरीके से छत पर जमा किए गए पत्थरों, लाठियों और सरियों से हमला कर दिया।  
​इन लोगों पर लगा हमले का आरोप
​पुलिस रिपोर्ट में संजय, प्यारेलाल, महेश, त्रिलोक, सागर, देवेश, चिन्टू, वंश, जयसिंह, कमाल, मन्नो, और इन्दरा (सभी निवासी पृथ्वीपुरा) के साथ-साथ कजौता निवासी उनके रिश्तेदार लक्ष्मण, परतीराम और गिल्लू को भी नामजद किया गया है।  
​मारपीट में कई लोग घायल
​इस हमले में देवाशीष और नीतेश को गंभीर चोटें आई हैं। देवाशीष के सिर, हाथ-पैर और शरीर के अन्य हिस्सों पर वार किए गए, जबकि नीतेश के हाथ में फ्रैक्चर होने की सूचना है। इसके अलावा हितेश, सतीश, रमेश, कैलाश, बिरमी और तुलसीराम को भी चोटें आई हैं। आरोपियों ने अस्पताल में भी पीड़ितों के साथ मारपीट की कोशिश की और पुलिस में जाने पर औरतों के झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी।  
​मालाखेड़ा थाना पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है