प्रतिभा सम्मान में अब तक 255 आवेदन पंजीकृत

Sep 15, 2025 - 13:58
 0
प्रतिभा सम्मान में अब तक 255 आवेदन पंजीकृत

झुंझुनूं (सुमेरसिंह राव) सैनी समाज कल्याण संस्थान द्वारा 21 सितंबर रविवार को कैलास केसरी अस्पताल में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह के लिए अब तक समाज की 255 प्रतिभाओं के आवेदन पंजीकृत हो चुके हैं। आवेदन की प्रक्रिया दो रोज और जारी रहेगी। फौज का मोहल्ला स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले अथिति भवन में संस्थान सदस्यों की बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।

अध्यक्ष डॉ. कमलचंद सैनी ने बताया कि समारोह के अतिथियों पर विचार विमर्श हुआ। जिले में सैनी समाज के हर वर्ष होने वाले इस सबसे बड़े प्रतिभा सम्मान समारोह की सदस्यों को अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रतिभाओं के मोमेंटो और प्रमाण पत्रों पर मंथन किया गया। इस दौरान संस्थान अध्यक्ष डॉ. कमलचंद सैनी, राजेन्द्र प्रसाद सैनी, पार्षद प्रदीप कुमार सैनी, सुरेश सैनी, राष्ट्रीय सैनी सभा के जिलाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र सैनी, पुरणसिंह सैनी, बाघसिंह तोमर, सत्यनारायण हलकारा, राजेश सैनी, संजय सिंगोदिया, नथमल गौड़, गौरीशंकर किरोड़िवाल, सुरेन्द्र सैनी, महावीर सैनी, संतोष सैनी, राजेश बबेरवाल, पवन सुईवाल, रवि राजोरिया, घड़सीराम सैनी सहित संस्थान के सदस्यगण मौजूद रहें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................