ठेली सब्जी विक्रेताओं ने की समझौता वार्ता की पालना

Nov 21, 2025 - 15:32
 0
ठेली सब्जी विक्रेताओं ने की समझौता वार्ता की पालना

लक्ष्मणगढ़  (अलवर) कमलेश जैन 

लक्ष्मणगढ़ कस्बे में रेहड़ी ठेली सब्जी विक्रेताओ ने आज शुक्रवार को, नगर पालिका के आदेशों की पालना करते हुए समझौता वार्ता की पालना की ।
नगर पालिका प्रशासन की मौजूदगी में समझाइए एवं समझौता वार्ता के अनुसार सब्जी विक्रेताओं की ठेलियो को नियत स्थान पर लगवाया गया। इस मौके पर सब्जी विक्रेता संघ के अध्यक्ष मनु सिंह प्रकाश प्रजापत जगदीश साहू आदि मौजूद रहे।
 नगर पालिका के कनिष्ठ अभियंता श्याम सुंदर पांडे ने सब्जी विक्रेताओं को कहा कि  अपनी ठेली के आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखें। कचरा और बेकार सब्जियों का उचित निपटान करें।
 गीले और सूखे कचरे के लिए अलग-अलग डस्टबिन का इस्तेमाल करें। निगम के कर्मचारियों को कूड़ा सौंपने या निर्धारित स्थान पर डालने के नियमों का पालन करें। नगर पालिका द्वारा तय किए गए स्थान पर ही अपनी दुकान लगाएं। सड़कों, फुटपाथों और सार्वजनिक रास्तों पर अतिक्रमण न करें।
नगर पालिका प्रशासन द्वारा समय-समय पर आपकी दुकानो का निरीक्षण करगे  निरीक्षण के दौरान नियमों की अवहेलना करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। इससे बाजार को व्यवस्थापन मिलेगा आम राहगीर को निकलने में परेशानी नहीं हो।
इस मौके पर कस्बेवासी गंगा लहरी प्रजापत जैकी खंडेलवाल पर्चून व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक गाबा सतीश बसवाल ने प्रशासन से बाध की पहाड़ पर चल रहे दोनों और बाईपास निर्माण को गति देने की मांग की। ताकि कस्बे में होकर ट्रैफिक का दबाव कम किया जा सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................