सरसैना में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब,राम कथा से भारतीय सांस्कृतिक एकता और भक्ति के साथ ज्ञान की होती है प्राप्ति: जगदगुरु धीरेंद्रचार्य
हलैना (विष्णु मित्तल) उप तहसील हलैना क्षेत्र के गांव सरसैना स्थित पण्डित धर्मशाला पर भूरालाल शर्मा एवं भाजपा ग्रामीण मण्डल वैर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष त्रिलोकनाथ शर्मा सरपचं के सानिध्यं में चल रही मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्री राम की जीवन गाथा श्रीराम कथा एवं श्रीराम महायज्ञ का आयोजन जारी है, जो भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ।
श्रीराम कथा वाचक अंनत श्री विभूषण हनुमत द्वार चित्रकूट के पीठाधीश्वर जगदगुरू रामानंदचार्य धीरेन्द्राचार्य महाराज ने भगवान श्रीराम कथा सुनाते हुए कहा कि राम कथा से भारतीय संास्कृतिक एकता और राम भक्ति विकास ज्ञान की प्राप्ति होती है और राम कथा का देश, समाज एवं परिवार पर गहरा प्रभाव पडता है, जो श्रीराम कथा सुनता है और उसका गुणगान करता है, वह इंसान ईश्वर का परम सेवक होता है और सनातन धर्म का प्रचार-प्रचार होता है।
हमें श्रीराम कथा सुनने के साथ-साथ सन्त और देश की सेवा करनी चाहिए। श्रीराम कथा आयोजन कमेटी के सदस्य त्रिलोकनाथ शर्मा एवं उमेश कुमार शर्मा ने बताया कि गांव सरसैना में 21 अप्रेल से कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा और श्रीराम महायज्ञ का आयोजन शुरू हुआ, जो कथा चित्रकूट धाम के श्री विभूषण हनुमत द्वार के पीठाधीश्वर जगदगुरू रामानंदचार्य धीरेन्द्राचार्य महाराज सुना रहे है। कथा में देशभर के श्रद्वालु एवं सन्त समाज उमड रहा है।
27 अप्रेल को श्री खाटूश्याम बाबा का जागरण, 28 को श्री हनुमान कथा, 29 को भरत कथा और श्रीराम का राज्य अभिषेक, 30 को श्रीराम यज्ञ की पूर्णाहुति एवं भण्डारा का आयोजन होगा। कार्यक्रम में कथा वाचक पीठाधीश्वर जगदगुरू रामानंदचार्य धीरेन्द्राचार्य महाराज ने भाजपा अलवर के जिला उपाध्यक्ष हरिओम कटारा, पूर्व जिला परिषद सदस्य इन्दल सिंह जाट, किसान नेता प्रेम सिंह बांसी, विष्णु मित्तल, देवो सिंह झामरी, पूर्व सरपचं श्रीकान्त शर्मा, मास्टर बलराम फौजदार आदि का सम्मान किया गया। इस अवसर पर छोटेलाल शर्मा, बौहरे भूरालाल बाबूजी, शीला देवी, रामनिवास शर्मा, श्रीकान्त सरपंच आदि ने अतिथि एवं कथा वाचक पीठाधीश्वर जगदगुरू रामानंदचार्य धीरेन्द्राचार्य महाराज आदि का स्वागत किया।


