जोधाणा मंच द्वारा 'नशा मुक्त समाज‘ रेली के पोस्टर का किया विमोचन

नशा मुक्त समाज ओर शिक्षा के साथ अच्छे अख्लाक मुहिम को लेकर रेली 16 नवंबर को

Nov 9, 2024 - 17:01
 0
जोधाणा मंच द्वारा 'नशा मुक्त समाज‘ रेली के पोस्टर का किया विमोचन

 जोधपुर  (बरकत खान) नवीन जोधाणा जागरुक मंच संस्थान के संस्थापक साजिद खान ने बताया कि ‘नशा मुक्त समाज‘ मुहिम के तहत इस्हाकिया एजुकेशन सोसाइटी ओर जोधाणा जागरुक मंच संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में 16 नवंबर शनिवार सुबह 10 बजे रेली आयोजित कि जाएगी रेली के आयोजन को लेकर पोस्टर का विमोचन इस्हाकिया एजुकेशनल सोसाइटी और जोधाणा जागरुक मंच संस्थान के पदाधिकारी के हाथों कराया गया।
इस्हाकिया एजुकेशन सोसाइटी के सचिव मोहम्मद आरिफ और वार्ड जनप्रतिनिधि मोहम्मद हसन ने इस मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि नशे में बर्बाद हो रही युवा पीढ़ी को जागरूकता, अपनेपन एवं दुलार से ही बचाया जा सकता है। छोटे-छोटे बच्चे इस नशे के शिकार हो रहे हैं। इस पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने अभिभावकों से इस ओर ज्यादा ध्यान देने की बात कहीं।
संस्थान के आसिफ नुरी ने बताया कि संस्था द्वारा पहले चरण में बैनर, पोस्टर व स्टीकर में नशे के विरुद्ध स्लोगन और नशे से होने वाले नुकसान को दर्शाने वाली प्रचार सामग्री हर एक सामूहिक स्थानों पर लगाई जा रही है। वहीं दूसरे चरण में अब स्कूली बच्चों द्वारा हर इलाके में रैली का आयोजन किया जाएगा
संस्था के कोषाध्यक्ष मोहम्मद हारून ने कहा कि इस के मौके पर वार्ड के जनप्रतिनिधि पार्षद मोहम्मद असलम,पार्षद मोहम्मद हसन, इस्हाकिया एजुकेशनल सोसाइटी के सचिव मोहम्मद आरिफ, उपाध्यक्ष मोहम्मद उमर,मोहम्मद शौकत, इकबाल अंसारी,मोहम्मद रमजान साहब, इश्राकुल इस्लाम माहिर, मोहम्मद फैयाज,मोहम्मद मोईन, उस्मान कुरैशी,अमजद खान,शमा परवीन,नुसरत परवीन,शबनम खान, सलाउद्दीन,मोहम्मद सदीक,मोहम्मद अल्ताफ आदि उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है