भरतपुर में 'ग्राम रथ अभियान' का आगाज: 13 विभागों की योजनाओं की जानकारी लेकर गांवों में पहुँचेंगे रथ

May 1, 2026 - 19:13
 0
भरतपुर में 'ग्राम रथ अभियान' का आगाज: 13 विभागों की योजनाओं की जानकारी लेकर गांवों में पहुँचेंगे रथ
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राज्य सरकार के निर्देशानुसार किसानों, पशुपालकों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से राज्यव्यापी 15 दिवसीय ग्राम रथ अभियान जिले के नदबई, वैर, भरतपुर एवं बयाना क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों में व्यापक स्तर पर संचालित किया जा रहा हैं। 
जिला कलक्टर कमर चौधरी ने बताया कि अभियान में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, सहकारिता, उद्योग, ऊर्जा, राजस्व, पर्यावरण एवं ग्रामीण विकास सहित कुल 13 विभागों की सक्रिय सहभागिता से ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
यहां पहुंचेगा ग्राम रथ-
जिला कलक्टर ने बताया कि ग्राम रथ अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार की योजनाओं जानकारी प्रदान करने के लिए शनिवार, 2 मई  को बयाना विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बरौदा, मिलकपुर, महमदपुरा स्थित राजीव गांधी सेवा केन्द्र तथा सादपुरा ग्राम पंचायत के राजकीय विद्यालय में एलईडी मोबाइल वैन पहुंचेगी।
 इसी तरह वैर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भूतौली व मौलोनी के राजीव गांधी सेवा केन्द्र, सरसैना स्थित सीनियर सैकण्डी स्कूल के पास, जहानपुर में सूरजमल चौक पर, आमौली में महादेव मन्दिर के पास एलईडी मोबाइल वैन पहुंचेगी।
उन्होंने बताया कि नदबई विधान सभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गंागरौली, रायसीस, खेडीदेवीसिंह, नाम एवं खटौटी राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर एलईडी मोबाइल वैन पहुंचेगी। उन्होंने ग्रामीण नागरिकों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर पहुंचकर सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें एवं अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................