लोहार्गल वेंकटेश बालाजी मंदिर में फागोत्सव; 8 फरवरी को खेली जाएगी गुलाल व फूलों की होली
झुंझुनूं (सुमेर सिंह राव) उदयपुरवाटी निकटवर्ती धार्मिक तीर्थ स्थल लोहार्गल धाम में स्थित सिद्ध पीठ श्री वेंकटेश बालाजी मंदिर परिसर में 8 फरवरी को फागोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगाl वेंकटेश बालाजी मंदिर में आयोजित होने वाले फागोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही है l वेंकटेश बालाजी मंदिर के श्रीश्री 1008 वेंकटेश लोहार्गल पीठाधीश्वर स्वामी अश्विनी आचार्य महाराज ने संवाददाता को जानकारी देते हुए बताया कि फागोत्सव के दौरान ही मंदिर परिसर में गुलाल व फूलों से मिश्रित भगवान का श्रृंगार भी किया जाएगा l
अश्विनी आचार्य महाराज के अनुसार 8 फरवरी को सुबह भगवान की अर्चना होगी , महा आरती का आयोजन किया जाएगा,जोत जलेगी एवं शेखावाटी के सुप्रसिद्ध भजन गायक्करों द्वारा भजनों की रसगंगा प्रवाहित की जाएगीl महाराज श्री के अनुसार फागोत्सव के दौरान ही मंदिर परिसर में रंगो एवं फूलों की होली खेली जाएगीl आपको बता दें कि प्रतिवर्ष मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले फागोत्सव में शेखावाटी के कोने-कोने से श्रद्धालु आकर भाग लेते हैं l मंदिर परिसर में फागोत्सव के दौरान ही भंडारे का भी आयोजन होगा जिसमें श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करेंगे l


