पूंछरी का लोठा में पुरुषोत्तम मास पर 17 मई से गूंजेगा रामायण पाठ; होगा संत समागम

May 11, 2026 - 19:00
 0
पूंछरी का लोठा में पुरुषोत्तम मास पर 17 मई से गूंजेगा रामायण पाठ; होगा संत समागम

हलैना (विष्णु मित्तल)। श्री गिरिराजधरण धाम की सीमा पर स्थित 'पूंछरी का लोठा' स्थित श्री गुरूमाया भगत जी आश्रम पर इस वर्ष पुरुषोत्तम मास (मल मास) के उपलक्ष्य में भव्य धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। राष्ट्रीय संत बालक दास महाराज एवं साधू बाबा के पावन सानिध्य में आयोजित यह महोत्सव 17 मई से प्रारंभ होकर 15 जून तक चलेगा।

 श्री गुरूमाया भगत जी भक्त मंडल एवं सिद्ध पुरुष स्वर्गीय रंगली भगत महाराज के शिष्यों ने बताया कि 17 मई को सुबह 11:15 बजे विधि-विधान के साथ रामायण पाठ एवं यज्ञ का शुभारंभ होगा। इस दौरान आश्रम परिसर में संत समागम, विद्वानों के प्रवचन और भक्ति संगीत की सरिता बहेगी।

महोत्सव के दौरान प्रतिदिन केवल आध्यात्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि सेवा कार्यों पर भी विशेष जोर दिया जाएगा। मंडल के पदाधिकारियों के अनुसार: प्रतिदिन सुबह-शाम दीपयज्ञ और सामूहिक कीर्तन होगा।  गौवंश सेवा और मूक-बधिर प्राणियों की सेवा हेतु विशेष प्रबंध किए गए हैं। नियमित रूप से संतों का मार्गदर्शन और सत्संग आयोजित होगा।

 एक माह तक चलने वाले इन कार्यक्रमों का मुख्य समापन 14 जून को होगा। इस दिन सुबह 10:15 बजे यज्ञ की पूर्णाहुति दी जाएगी। इसके पश्चात सुबह 11:15 बजे संत सेवा, विशाल भंडारा और जरूरतमंदों की सेवा के साथ इस अनुष्ठान का समापन किया जाएगा। आश्रम प्रबंधन ने सभी क्षेत्रवासियों को इस आध्यात्मिक अवसर पर आमंत्रित किया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................