राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर युवाओं को तकनीकी शिक्षा व नवाचार के लिए किया प्रेरित

May 11, 2026 - 19:01
 0
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर युवाओं को तकनीकी शिक्षा व नवाचार के लिए किया प्रेरित

कठूमर (दिनेश लेखी) मेरा युवा भारत (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के तत्वावधान में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर सोमवार को श्री श्याम प्राइवेट औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान समूची में विशेष जागरूकता एवं प्रेरक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम जिला युवा अधिकारी नेहा जैदोन के निर्देशन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को विज्ञान, नवाचार एवं तकनीकी शिक्षा के प्रति जागरूक करना तथा आत्मनिर्भर भारत की दिशा में प्रेरित करना रहा। इस दौरान विद्यार्थियों को प्रौद्योगिकी के महत्व, आधुनिक तकनीकी कौशल, रोजगार के अवसरों एवं नवाचार की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। 
वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में तकनीकी ज्ञान युवाओं के भविष्य निर्माण की सबसे बड़ी कुंजी बन चुका है।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विज्ञान एवं तकनीक से जुड़ी विभिन्न जानकारियां प्राप्त कीं। आयोजन के माध्यम से युवाओं में नई सोच, नवाचार की भावना तथा तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ने का उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर दीपक बालोत द्वारा विद्यार्थियों के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित रोचक प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में प्रथम स्थान पर सौरभ कुमार नामा, द्वितीय स्थान पर हर्ष कुमार मीना तथा तृतीय स्थान पर रघुराज सिंह सैनी रहे। विजेताओं को मेडल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्वयंसेवकों ने संस्थान परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर ग्राउंड की सफाई की। सामूहिक श्रमदान के माध्यम से युवाओं को स्वच्छता, जिम्मेदारी एवं टीमवर्क का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में अर्चना फाउंडेशन एवं श्री श्याम आईटीआई कॉलेज का विशेष सहयोग रहा। अंत में संस्थापक अशोक कुमार शर्मा, अजीत सिंह गुर्जर, विवेक कुमार शर्मा, वीरेंद्र सैनी, सुल्तान सिंह, हरीश चंद, दौलत राम तथा मजिस्ट्रेट कोर्ट कठूमर से पीएलवी वीरेंद्र कुमार नूंगरवार ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................