एमबी हॉस्पिटल में अब शाम को 2 घंटे आउटडोर शुरू:मेडिसिन विभाग में शुरू की व्यवस्था, पहले दिन 45 रोगी आए

May 11, 2026 - 19:36
May 12, 2026 - 17:43
 0
एमबी हॉस्पिटल में अब शाम को 2 घंटे आउटडोर शुरू:मेडिसिन विभाग में शुरू की व्यवस्था, पहले दिन 45 रोगी आए

उदयपुर 

उदयपुर में आरएनटी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध संभाग के सबसे बड़े महाराणा भूपाल सरकारी हॉस्पिटल में आज से शाम के समय भी ओपीडी की सुविधा शुरू हो गई। ये सुविधा शाम 5 से 7 बजे तक मेडिसिन विभाग में शुरू हुई है। तेज गर्मी के चलते लू-तापघात, डायरिया बुखार के रोगी बढ़े हैं। जिसके मद्देनजर हॉस्पिटल प्रशासन ने ये व्यवस्था शुरू की है। सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक संचालित नियमित आउटडोर में सिर्फ मेडिसिन विभाग रोज करीब 450 से 500 रोगी आ रहे हैं। जिसमें ज्यादातर लू-तापघात और बुखार के हैं। आज शाम के आउटडोर में पहले दिन करीब 45 रोगी आए। डॉक्टर्स का कहना है कि धीरे-धीरे लोगों को पता लगेगा तो शाम को भी रोगियों की संख्या बढ़ेगी। तेज धूप-गर्म हवा के कारण कई रोगी नहीं आते: अधीक्षक एमबी हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ आरएल सुमन ने पहले दिन पहुंचकर आउडोर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। हर डॉक्टर के चेम्बर में जाकर फीडबैक पूछा। बाद में अधीक्षक ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार हीट वेव के प्रभाव के चलते ​ये पहल गरीब आमजन के लिए शुरू की। लोगों को जैसे-जैसे पता लगेगा तो लोग शाम को आ पाएंगे। दिन में तेज धूप और गर्म हवा के कारण कई लोग नहीं आ पाते। मेडिसिन विभाग में हमने इसके लिए 3 से 4 डॉक्टर्स लगाए हैं। इसके साथ ही हमारी सभी जांच लेब, दवा स्टोर खुले हैं और नर्सिंग स्टाफ भी तैनात है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................