कलेक्टर ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक की:पेंशन, बिजली, पानी, वैक्सीनेशन और जनगणना पर की चर्चा
खैरथल-तिजारा
खैरथल-तिजारा कलेक्टर अतुल प्रकाश ने सोमवार को जिला स्तरीय साप्ताहिक समीक्षा बैठक की। बैठक में कहा कि संपर्क पोर्टल पर कोई भी प्रकरण 30 दिन से अधिक लंबित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी मामलों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके। जनगणना को लेकर निर्देश दिए बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और लंबित प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े अधिकारियों को डिजिटल जनगणना के तहत सेल्फ एन्यूमरेशन फॉर्म भरवाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि जनगणना अभियान को सफल बनाने के लिए आमजन और कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। कलेक्टर ने लंबित पेंशन सत्यापन प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण कर पात्र लाभार्थियों को समय पर पेंशन दिलाने के निर्देश दिए। वहीं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को लंबित कंटीजेंसी कार्य एक सप्ताह में पूरे करने के लिए कहा गया। एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान में तेजी लाने के लिए कहा बैठक में विकसित वार्ड अभियान के तहत तैयार कार्य योजनाओं का निरीक्षण करने के निर्देश सभी उपखंड अधिकारियों को दिए गए। जिला शिक्षा अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारियों को स्कूलों में आयरन फोलिक एसिड (आईएफए) टैबलेट वितरण और एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान में तेजी लाने को कहा गया। साथ ही शाला दर्पण पोर्टल पर नियमित सूचना दर्ज करने और 14 वर्षीय बालिकाओं में जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। धरती माता अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय बैठकों को नियमित आयोजित करने तथा स्कूल परिसरों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए। इंटीग्रेटेड सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लान और फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने पर जोर दिया गया। खिजूरीवास टोल शिफ्टिंग कार्य की समीक्षा के दौरान पुलिस विभाग को आईआरईडी पोर्टल पर प्रकरण दर्ज कर संबंधित विभागों को अग्रेषित करने के निर्देश दिए गए। नगर परिषद खैरथल को शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों की मरम्मत कर उन्हें सुचारू रूप से संचालित करने के आदेश भी दिए गए। साथ ही विभिन्न बजट घोषणाओं के कार्य समयबद्ध रूप से पूरे करने पर जोर दिया गया। जिला इलेक्ट्रिसिटी समिति की बैठक भी हुई बैठक के दौरान जिला इलेक्ट्रिसिटी समिति की बैठक भी हुई। इसमें गर्मियों में निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने को लेकर कार्य योजना तैयार की गई और विद्युत विभाग की परियोजनाओं की समीक्षा की गई। पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा में अधीक्षण अभियंता जेपी बैरवा ने बताया कि जिले में अब तक 1118 सोलर प्लांट स्थापित किए जा चुके हैं। कलेक्टर ने योजना की प्रगति और बढ़ाने के निर्देश दिए। ये रहे मौजूद बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जया सिंह, अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी ओमप्रकाश किराड, एसीएफ वन विभाग संजय चौधरी, संयुक्त निदेशक वीरेंद्र त्यागी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरविंद गेट, समाज कल्याण अधिकारी रमेश दहमीवाल, सहायक निदेशक वेद प्रकाश सैनी तथा कोषाधिकारी सुरेश कुमार बंसल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद


