नासिक में नीट पेपर का सप्लायर गिरफ्तार:NEET परीक्षा रद्द,राजस्थान SOG के 150 पुलिसकर्मियों ने 4 राज्यों में ट्रैक कर सप्लायर को दबोचा

May 12, 2026 - 17:46
May 12, 2026 - 18:00
 0
नासिक में नीट पेपर का सप्लायर गिरफ्तार:NEET परीक्षा रद्द,राजस्थान SOG के 150 पुलिसकर्मियों ने 4 राज्यों में ट्रैक कर सप्लायर को दबोचा

जयपुर। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 3 मई को आयोजित हुई नीट (NEET) परीक्षा को पेपर लीक की पुष्टि होने के बाद आधिकारिक तौर पर रद्द कर दिया है। राजस्थान एसओजी (SOG) की गहन जांच में खुलासा हुआ है कि पेपर का मुख्य केंद्र महाराष्ट्र का नासिक था।

 SOG का 'ऑपरेशन नीट'

राजस्थान एसओजी के करीब 150 पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने पिछले 4 दिनों से राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और महाराष्ट्र में डेरा डाल रखा था। जांच का क्रम इस प्रकार रहा:

  1. सीकर से शुरुआत: सबसे पहले सीकर के बड़े परीक्षा केंद्र मालिकों से पूछताछ में पेपर लीक के ठोस इनपुट मिले।

  2. कोचिंग सेंटर्स पर दबिश: जयपुर और सीकर की नामी कोचिंग संस्थानों में सर्च ऑपरेशन के बाद टीम गुरुग्राम पहुंची।

  3. नासिक में गिरफ्तारी: गुरुग्राम से मिले सुराग के आधार पर एसओजी ने नासिक में मुख्य पेपर सप्लायर को डिटेन कर स्थानीय पुलिस को सौंपा।

 7 राज्यों में मनचाही रेट पर बिका पेपर

एसओजी की जांच में सामने आया है कि नासिक से लीक होने के बाद यह पेपर केरल, देहरादून, गुरुग्राम, जम्मू-कश्मीर, बिहार, हरियाणा और राजस्थान के कई जिलों में एजेंटों के माध्यम से पहुंचाया गया। आरोपियों ने अभ्यर्थियों से मनचाही रकम वसूल कर पेपर का सौदा किया। एसओजी के पास उन लोगों की सूची और पुख्ता सबूत हैं जिन्होंने पेपर खरीदा और आगे बेचा।

 अब CBI के हवाले केस

एसओजी ने 4 दिनों के इस बड़े ऑपरेशन में 100 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की है। वर्तमान में 15 से 18 मुख्य आरोपी एसओजी की कस्टडी में हैं, जिन्हें आज आधिकारिक तौर पर सीबीआई (CBI) को सौंप दिया जाएगा। केंद्र सरकार के निर्देशानुसार अब इस पूरे मामले की जांच और गिरफ्तारियां सीबीआई द्वारा की जाएंगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................