श्रीधाम गोवर्धन में ज्येष्ठ पुरुषोत्तम मास पर सप्तम बृज चौरासी कोस दर्शन यात्रा एवं भागवत कथा महोत्सव 18 से 25 मई तक

May 12, 2026 - 17:46
May 12, 2026 - 18:19
 0
श्रीधाम गोवर्धन में ज्येष्ठ पुरुषोत्तम मास पर सप्तम बृज चौरासी कोस दर्शन यात्रा एवं भागवत कथा महोत्सव 18 से 25 मई तक

गुरला (बद्री लाल माली) श्रीवल्लभ कंचन बालाजी धाम के पावन सान्निध्य में एवं श्रीवल्लभ संकीर्तन सेवा संघ, भीलवाड़ा (राजस्थान) के तत्वावधान में ज्येष्ठ पुरुषोत्तम मास के शुभ अवसर पर श्रीधाम गोवर्धन की पुण्यधरा पर सप्तम बृज चौरासी कोस दर्शन यात्रा, श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव एवं 7 कोस के श्री गिरिराज महाराज पगड़ी मनोरथ उत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा।
यह ऐतिहासिक आयोजन पहली बार मेवाड़ धरा के भक्तों के सहयोग से परम श्रद्धेय गौवत्स पं. विष्णुश्री कृष्णतनय जी महाराज के पावन सान्निध्य में 18 से 25 मई तक श्रीदिव्य घनश्याम धाम, दानघाटी गोवर्धन में संपन्न होगा।संस्था के सचिव गोपाल लढ़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन के मुख्य यजमान श्री कोटड़ी चारभुजानाथ हैं। आयोजन का शुभारंभ 18 मई को प्रातः यमुना जी पूजन एवं चुनरी मनोरथ उत्सव के साथ होगा। तत्पश्चात उसी दिन सायं 6 बजे से श्री गिरिराज महाराज का भव्य पगड़ी मनोरथ उत्सव प्रारंभ होगा।
उन्होंने बताया कि इस दिव्य आयोजन में मेवाड़ धरा सहित राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भक्त परिवार सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे। सम्पूर्ण आयोजन के दौरान श्रद्धालुजन श्रीमद्भागवत कथा श्रवण, संकीर्तन, दर्शन यात्रा एवं विविध धार्मिक अनुष्ठानों का लाभ प्राप्त करेंगे।आयोजन को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह का वातावरण है तथा इसे सफल बनाने हेतु तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................