REET-2022 घोटाला: डमी कैंडिडेट के दम पर बने 30 शिक्षक अब SOG के रडार पर, FIR दर्ज

Apr 5, 2026 - 18:09
 0
REET-2022 घोटाला: डमी कैंडिडेट के दम पर बने 30 शिक्षक अब SOG के रडार पर, FIR दर्ज

राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा-2022 (रीट) से जुड़ा घोटाला सामने आया है। स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप (एसओजी) ने डमी अभ्यर्थियों के जरिए परीक्षा पास कर शिक्षक बने 30 अभ्यर्थियों के खिलाफ दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। एसओजी थाना जयपुर में शुक्रवार को दो एफआईआर दर्ज की गई। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 419, 420, 467, 468, 120बी और राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (भर्ती परीक्षा में अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम-2022 की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

  • 30 शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एडीजी एसओजी विशाल बंसल ने कहा कि अभ्यर्थियों ने जो आवेदन पत्र भरे थे, बायोमेट्रिक से मिलान करवाने पर अलग-अलग पाए गए। जिसके बाद गड़बड़ी करने वालों को नामजद कर करीब 30 शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इन सभी 30 शिक्षकों के खिलाफ डमी अभ्यर्थियों के जरिए परीक्षा दिलवाने के पर्याप्त सबूत मिले हैं।

  • 25 फरवरी 2023 को आयोजित हुई थी परीक्षा

मामला प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (लेवल प्रथम एवं द्वितीय) सीधी भर्ती परीक्षा-2022, जिसकी 25 फरवरी 2023 को आयोजित हुई थी। उससे जुड़ा हुआ है। जांच में सामने आया कि कुल 30 अभ्यर्थियों ने डमी कैंडिडेट की मदद से परीक्षा पास की और सरकारी नौकरी हासिल की।

  • किसी बड़े संगठित गिरोह से जुड़ा हो सकता है मामला

एसओजी की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह मामला किसी बड़े संगठित गिरोह से जुड़ा हो सकता है, जो पैसों के बदले अभ्यर्थियों को डमी कैंडिडेट उपलब्ध कराता था। फिलहाल एसओजी ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और इसमें शामिल अन्य आरोपियों व नेटवर्क की भूमिका खंगाली जा रही है।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................